{"_id":"611cfbe18ebc3e79b151bada","slug":"268-left-the-pgt-exam-banda-news-knp6467207105","type":"story","status":"publish","title_hn":"268 ने छोड़ी पीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
268 ने छोड़ी पीजीटी परीक्षा
विज्ञापन
268 left the PGT exam
- फोटो : BANDA
बांदा। भीषण गर्मी और उमस के बीच प्रवक्ता पदों के लिए दो पालियों में पीजीटी परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 268 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। पंजीकृत 1612 परीक्षार्थियों में 1344 ने परीक्षा दी। हरेक कक्ष की निगरानी सीसीटीवी कैमरों द्वारा की गई। विषय आधारित परीक्षा में परीक्षार्थियों ने 125 प्रश्नों के उत्तर ओएमआर पद्धति से हल किए। केंद्रों पर कोविड गाइड लाइन का पालन धड़ाम रहा।
मंडल मुख्यालय में पीजीटी परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज केंद्र बनाए गए थे। बुधवार को सुबह साढ़े 9 से साढ़े 11 की पहली पाली में 968 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 776 ने परीक्षा दी। 192 अनुपस्थित रहे। दोपहर ढाई बजे से साढ़े 4 बजे तक दूसरी पाली में 644 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 568 ने परीक्षा दी और 76 गैरहाजिर रहे।
परीक्षा कोविड गाइड लाइन के तहत कराने का दावा किया गया, लेकिन अधिकांश परीक्षार्थी बगैर मास्क परीक्षा देने पहुंचे। हालांकि परीक्षार्थियों की संख्या कम होने से केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भरपूर किया गया। डीआईओएस विनोद सिंह व पर्यवेक्षक दोनों केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा बाद ओएमआर शीट ट्रेजरी में जमा कराई गई।