फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   25,000 people are facing water shortage due to motor failure.

Banda News: मोटर फुंकने से 25 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान

Fri, 19 Sep 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 19 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
25,000 people are facing water shortage due to motor failure.
पैलानी। खप्टिहा कलां गांव स्थित जल संस्थान के ट्यूबवेल की मोटर जल जाने से करीब 25 हजार की आबादी में पानी को लेकर हायतौबा मची है। ग्रामीण तीन दिनों से जलापूर्ति न होने से पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

डेढ़ माह पूर्व ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाने से नई मोटर लगाई गई थी, जाे मंगलवार की रात फिर से जल गई। जल संस्थान के कर्मचारियों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति के दौरान बार-बार लाइन के ट्रिप होने से मोटर जली है। वहीं, तीन दिनों से जलापूर्ति बंद होने से ग्रामीणों में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। ग्रामीण रामनरेश, शिवदत्त, ओमप्रकाश शुक्ला, प्रदीप पांडेय, धनराज, शिवाकांत मिश्रा आदि ने बताया कि दैनिक उपयोग के लिए हैंडपंपों पर निर्भर होना पडता है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी ऊंचाई पर स्थित मोहल्ले में है। कहा कि नलकूप को बनवाने में विलंब होने से समस्या बढ़ती जा रही है। जल संस्थान के कर्मचारी रामनरेश ने बताया कि ट्यूबवेल के सभी पाइप निकाल लिए गए हैं। दूसरी मोटर उपलब्ध होते ही जलापूर्ति शुरु की जाएगी। वहीं, जल संस्थान के एई सौरभ कुमार ने कहा कि मोटर बनवाने के लिए भेजी गई है, जल्द ही समस्या का समाधान होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed