फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   25 thousand reward was shot in the encounter

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली

Sat, 04 Sep 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
25 thousand reward was shot in the encounter
बांदा। करीब एक माह पूर्व फौजी सूबेदार के घर से चोरी हुआ पिस्टल पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ के बाद शनिवार को बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि बदमाश ने इसी पिस्टल से पुलिस पर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन

पुलिस की फायरिंग में एक गोली उसके दाएं पैर में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दबोचे गए बदमाश पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। पिछले माह आठे अगस्त को शहर के बाबा तालाब निवासी फौज के सूबेदार रामरूप सिंह के घर में चोरी हुई थी। इसमें उसका लाइसेंसी पिस्टल भी चोरी हो गया था।
विज्ञापन

इसे बरामद करने के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस हाथ-पांव मार रही थी। मर्दन नाका में कई दिन आधी रात के बाद घरों में दबिश दी गई। कई लोगों को शहर से उठाया। आसपास के और देहात कोतवाली क्षेत्र के गांवों से भी संदिग्धों को उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच शनिवार को सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस और एसओजी ने कृषि विश्व विद्यालय के नजदीक अमित सोनी उर्फ अंतु को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह भी मुठभेड़ स्थल पहुंचे। शहर कोतवाल योगेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, अंतु ने पिस्टल से पुलिस पर दो फायर किए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी।
उसे लहूलुहान अवस्था में पुलिस टीम जिला अस्पताल लाई और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बदमाश के पास मिला पिस्टल सूबेदार रामरूप सिंह का है। अंतु पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है।
उसके खिलाफ शहर कोतवाली समेत कई थानों में लूट, डकैती, चोरी, गुंडा एक्ट आदि के करीब 20 केस दर्ज हैं। उधर, जिला अस्पताल में हुए एक्स-रे में घायल बदमाश के पैर में गोली आरपार हो गई है।
फिल्मी अंदाज में हुई मुठभेड़
इनामी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ कुछ फिल्मी अंदाज में रही। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और बाईपास से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने अपना नाम और पहचान बताए बिना दबी जुबान बताया कि पुलिस दो गाड़ियों में आई थी।

साथ में कोई युवक भी था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन से उतरकर जंगल की तरफ भागते समय पुलिस ने गोलियां चलाईं। घायल बदमाश को उठाकर पुलिस वाहन में बैठाया। पुलिस कर्मी पूरी मुठभेड़ की वीडियोग्राफी भी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed