{"_id":"620e8a35dabaef075e38e27c","slug":"24-firearms-recovered-in-illegal-factory-four-arrested-banda-news-knp681166533","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध फैक्ट्री में 24 तमंचे बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध फैक्ट्री में 24 तमंचे बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
24 firearms recovered in illegal factory, four arrested
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी (बांदा)। थाना क्षेत्र के बेंदाघाट के पास खंडहरनुमा मकान में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री में 24 तमंचों सहित बड़ी संख्या में कारतूस और उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि इन तमंचों का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव के दौरान किया जा सकता था।
बुधवार की देर शाम चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हीरालाल राजपूत (कतरावल) को तमंचे के साथ पकड़ा। उसकी निशानदेही पर बेंदाघाट में दबिश देकर राजाराम केवट (भटौली, बबेरू), शिवशंकर (कुरौली, कोतवाली नगर) और देवलाल केवट (निभौर, बबेरू) को गिरफ्तार करने के बाद अधबने मकान से 315 बोर के 24 तमंचे और सात अधबने तमंचे, सात अधबनी लोहे की बट, 315 बोर के चार कारतूस और अन्य उपकरण बरामद किए।
प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत चालान कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। एक आरोपी शिवशंकर पर कोतवाली नगर में पांच मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम में बेंदाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, एसओजी प्रभारी मनीष चंदेल और कांस्टेबल भी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शस्त्र फैक्ट्री के खुलासे पर पुलिस टीम को सराहा।