{"_id":"c610fad2ab691ce47ff8753c107a49ed","slug":"23-percent-radio-listener-in-bundelkhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में 23 फीसदी ही सुनते ‘मन की बात’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में 23 फीसदी ही सुनते ‘मन की बात’
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो पर कही जा रही ‘मन की बात’ बुंदेलखंड में 23 फीसदी लोग ही सुनते हैं। दरअसल नवीनतम जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि बुंदेलखंड के सातों जनपदों में मात्र 23 फीसदी लोग ही रेडियो के शौकीन बचे हैं। करीब 97 लाख की जनसंख्या में इनकी संख्या 22 लाख के करीब है।
विज्ञापन
ढाई दशक पूर्व तक ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियो ही देश दुनियां की खबरोें और मनोरंजन का साधन था। अब टीवी और इंटरनेट का जमाना है। गांव-गांव और घर-घर टीवी का कब्जा है। रेडियो सिर्फ वहीं नजर आ रहा है, जहां बिजली की समस्या है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक क्रांति ने अधिकांश क्षेत्रों में रेडियो की बोलती बंद कर दी है। इसमें शहरी क्षेत्र ज्यादा है। हालांकि गांवों में अभी भी रेडियो की गूंज सुनाई पड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने अपने मन की बात आकाशवाणी में प्रसारित कर रहे हैं।
विज्ञापन
ताजा जनगणना में बुंदेलखंड के सातों जनपदों में रेडियो के शौकीनों की गणना की गई है। यह आंकड़ा सिर्फ 23.20 फीसदी मिला है। बुंदेलखंड के सातों जनपदों की आबादी नई जनगणना में 96,81,522 है। इसमें रेडियो सुनने वालों की संख्या 22,46,698 बताई गई है। यह कुल आबादी का 23.20 फीसदी है। महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जनपदों में रेडियो श्रोता ज्यादा हैं।