{"_id":"600326098ebc3e32a334b437","slug":"22-saal-baad-kamishnaree-ka-naya-bhavan-bana-banda-news-knp6063738125","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल बाद कमिश्नरी का नया भवन बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 साल बाद कमिश्नरी का नया भवन बना
विज्ञापन
बांदा। दो दशकों से भी ज्यादा अंतराल के लंबे इंतजार के बाद चित्रकूटधाम मंडल कमिश्नरी को इस वर्ष मार्च माह में अपना नया भवन उपलब्ध होगा। यह बनकर तैयार हो चुका है।
वर्ष 1998 में मंडल सृजन के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मंडलायुक्त का कार्यालय कृषि विभाग के परिसर में स्थित भवन में चल रहा है। मंडलायुक्त आवास भी पूर्व में सिंचाई विभाग का रहा है। लगभग 22 वर्षों के बाद कमिश्नरी कार्यालय बना है।
भवन बनने की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ ने निर्माण कराया है। परियोजना की स्वीकृत लागत 599.20 लाख थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर 8 करोड़ 54 लाख 61 हजार हो गई। नए भवन को 31 मार्च तक हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि मुख्य भवन, गेस्ट हाउस, ओएचटी आदि का काम पूरा हो गया है। पेंटिंग भी हो गई है। नए कार्यालय भवन में महज पंप हाउस का निर्माण शेष रह गया है यह भी मार्च तक पूरा हो जाएगा।