फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   22 mm rain breaks 22 year record

22 मिमी बारिश ने तोड़ा 22 साल का रिकार्ड

Fri, 17 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
22 mm rain breaks 22 year record
अतर्रा के आरख पुरवा में जलभराव के बीच गुजरते ग्रामीण। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश के अधिकांश भागों में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश में चित्रकूटधाम मंडल भी अछूता नहीं रहा। गुरुवार को सुबह शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुककर और पूरी रात शुक्रवार सुबह तक जारी रही। 24 घंटे में हुई 22 मिलीमीटर हुई बारिश ने पिछले 22 वर्षों का रिकार्ड भी तोड़ा। जनवरी के पहले पखवारे में इससे पूर्व वर्ष 1998 में 20.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। उसके बाद इस अवधि में अब इतनी बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय में शुक्रवार को दोपहर बाद निकली धूप से जनजीवन को राहत मिली। हालांकि तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं आया। यह न्यूनतम 10 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका रहा। अलबत्ता 8 किलोमीटर की रफ्तार से चली उत्तर-दक्षिण हवाओं से ठंडक महसूस होती रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग (केंद्रीय जल आयोग) के मुताबिक बीते 24 घंटों में बांदा में लगभग 22 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी के पहले पखवारे में 22 मिलीमीटर बारिश का रिकार्ड इसके पूर्व वर्ष 1998 का है। तब इस अवधि में अधिकतम 20.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले वर्षों में जनवरी के पहले पखवारे में ओले कई बार गिरे, लेकिन बारिश इतनी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी बादल और हल्की बारिश के आसार बताए गए हैं। उधर, शुक्रवार को सुबह बारिश और ठंडी हवाओं की मार स्कूली बच्चों पर पड़ी। छुट्टी न होने से इसी मौसम में उन्हें स्कूल जाना पड़ा। कई प्राइवेट स्कूलों ने जिलाधिकारी के इस आदेश को हवा में उड़ा दिया है। जिसमें अग्रिम आदेशों तक बच्चों के स्कूल प्रात: 10 बजे खोलने को कहा गया है।
कई मकानों में घुसा बारिश का पानी
अतर्रा। बीती पूरी रात हुई बारिश से अतर्रा ग्रामीण के महदू आरख का पुरवा में मकानों के अंदर पानी जा घुसा। जलभराव से लोग घरों के बाहर नहीं निकल पाए। जल निकासी की व्यवस्था न होने से यह दुश्वारी झेलना पड़ी। यहां के ग्रामीणों ने तहसील बार संघ अध्यक्ष अमर सिंह राठौर के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

कहा कि रातभर वह घरों से पानी निकालते रहे। मकानों और घर-गृहस्थी को नुकसान पहुंचा। निकासी की व्यवस्था न होने से पानी भरा हुआ है। घर में चूल्हे नहीं जल पा रहे। बच्चे भूखे हैं। तहसील में न तो एसडीएम थे, न तहसीलदार। ग्रामीणों ने देर तक नारे लगाए। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने कहा कि पुरवा में जल निकासी और शौचालय आदि की व्यवस्था न हुई तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed