फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मतदान केंद्रों को संवारने के आदेश

मतदान केंद्रों को संवारने के आदेश

Sat, 02 Mar 2019 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों को संवारने के आदेश
बांदा। इसी सप्ताह संभावित लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के मद्देनजर चुनावी तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। मतदान केंद्रों को संवारने और दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में बिजली वायरिंग, पंखे, हैंडपंप आदि के काम शत-प्रतिशत दुरुस्त कराने के शासन ने आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की की घोषणा जल्द हो सकती है। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग की टीम ने लखनऊ में पूरे प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ तैयारियों की समीक्षा की है। उधर, इसी बीच प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) डॉ. प्रभात कुमार ने बुधवार को शासनादेश जारी करते हुए सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं।
विज्ञापन


यहां साफ पीने के पानी के लिए हैंडपंप दुरुस्त किए जाएं। सभी परिषदीय स्कूलों का विद्युतीकरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो। हर स्कूल के पोलिंग बूथ में पंखे चालू हालत में हों। वायरिंग और बल्ब आदि भी दुरुस्त हों। दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था हो। महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध हों। उनमें सफाई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव ने निर्देश दिया है कि सभी स्कूलों में अपेक्षित मानक और जरूरतें पूरी होनी चाहिए। मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग जरूर हो। साथ ही केंद्रों के आसपास सफाई की व्यवस्था हो। शासनादेश में नगर विकास, जल निगम, ऊर्जा विभाग, पंचायती राज, ग्राम विकास और 14वें वित्त आयोग से कहा गया है कि आपस में समन्वय और सहयोग से यह सारे काम पूरे कराए जाएं। एक हफ्ते के अंदर शासन को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed