{"_id":"5b955ba2867a557f6917ea8c","slug":"21536514978-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा और कर्वी स्टेशन पर लगेंगे एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा और कर्वी स्टेशन पर लगेंगे एटीएम
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बांदा और कर्वी रेलवे स्टेशन में यात्रियों को ‘एटीएम’ सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। इसके लिए जल्द ही बैंक व रेल अधिकारियों की एक टीम मुख्यालय आएगी।
रेल मंत्रालय ने अप्रैल 2017 में प्रतिदिन एक लाख की आय व 20 हजार से अ िधक यात्रियों वाले रेलवे स्टेशन में बैंक शाखा व एटीएम सुविधा का निर्णय लिया था। अब प्रथम चरण में उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में बांदा व कर्वी रेलवे स्टेशन को इसके लिए चयनित किया गया है।
वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक व रेल अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। एटीएम लगाने को जगह देखने के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों की टीम शीघ्र यहां आएगी। बताया कि दोनों स्टेशनों में बैंक शाखा भी प्रस्तावित हैं। इसके लिए सहमति का इंतजार है। गौरतलब है कि बांदा रेलवे स्टेशन में लगभग 20 हजार और कर्वी स्टेशन में 10 से 15 हजार यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन है।