फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   69 साल के धावक आज बंगलुरू में दौड़ेंगे

69 साल के धावक आज बंगलुरू में दौड़ेंगे

Tue, 20 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
69 साल के धावक आज बंगलुरू में दौड़ेंगे
रशीद सिद्दीकी
विज्ञापन

बांदा। 69 साल की उम्र में जलवा जवानों जैसा। हाल ही में कानपुर में हुई 27वीं प्रादेशिक मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर, 200 मीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले बांदा के वेटरन धावक मोतीलाल चौरसिया आज बंगलुरू में हैं। वह वहां 21 फरवरी से शुरू हो रही राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे।


शहर के कालवनगंज निवासी चौरसिया की ढलती उम्र उनके जोश और जज्बे में आड़े नहीं आ रही। कुछ दिनों पूर्व दुर्घटना में पैर की हड्डी टूट जाने के बाद भी वह दौड़ रहे हैं। कानपुर में पिछले माह हुई चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उन्हें तीन गोल्ड मेडल हासिल हुए थे। वह 1976 से 1978 तक जेएन डिग्री कालेज, बांदा में स्पोर्ट्स चैंपियन रहे। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में भी चैंपियन बने।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व ही उनकी आंखों का आपरेशन हुआ। अब वह इन्हीं आंखों से बंगलौर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तमन्ना बंगलौर जीतने के बाद विदेश में अपने बांदा और भारत का नाम रोशन करने की है। बंगलुरू में 21 से 25 फरवरी तक प्रतियोगिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पिछले माह कानपुर में जीते थे तीन गोल्ड मेडल
-बंगलौर में आज से 25 तक राष्ट्रीय एथलेटिक्स
-बांदा के वेटरन धावक हैं मोतीलाल चौरसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed