फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   213 will be together at the table counting

213 टेबल पर एक साथ होगी मतगणना

Fri, 11 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 11 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
213 will be together at the table counting

बांदा। ग्राम प्रधान व सदस्य पद के लिए 13 दिसंबर को

विज्ञापन
सुबह सात बजे से मतगणना होगी। मतगणना न्याय पंचायतवार कराई जाएगी। एक न्याय पंचायत में तीन टेबल लगेंगी।

दो मेज पर प्रधान व एक टेबल पर सदस्य के वोटों की गिनती की जाएगी। जिले के आठ ब्लाकों की 71 न्याय पंचायतों में एक साथ 213 मेजों पर वोट गिने जाएंगे।

मतगणना के लिए इतनी ही पार्टियां बनाई गई हैं। दोपहर बाद से परिणाम आने लगेंगे। दो पालियों में वोटों की गिनती होगी।

प्रशासन ने 24 घंटे में मतगणना पूरी करने का लक्ष्य तय किया है। मतगणना को लेकर डीएम सुरेश कुमार और एसपी आरपी पांडेय ने सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं।

मतगणना के लिए हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को चिट्ठी भेजी है। सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम न होने की स्थिति में वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

एक गणना पार्टी में एक गणना पर्यवेक्षक, तीन सहायक व एक अतिरिक्त सहायक शामिल रहेगा। डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि गणना निष्पक्ष व पारदर्शी होगी।

मतगणना के दौरान फोर्स केे पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने बताया कि मतगणना स्थल की 100 मीटर की परिधि में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल पर पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed