{"_id":"62a38613a3c7d5598a00f17b","slug":"209-hindu-and-a-muslim-couple-got-married-banda-news-knp701686069","type":"story","status":"publish","title_hn":"209 हिंदू और एक मुस्लिम जोड़ा वैवाहिक बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
209 हिंदू और एक मुस्लिम जोड़ा वैवाहिक बंधन में बंधे
विज्ञापन
209 Hindu and a Muslim couple got married
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सरकारी पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 210 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इनमें एक जोड़े का निकाह हुआ। कूलर व पंखे लगे होने के बावजूद बैठना मुश्किल था। इस बीच गर्मी से बचते हुए नव-विवाहित जोड़ों ने अखबार और हाथ के पंखों के सहारे शादी की रस्में पूरी कीं। अफसरों ने कन्यादान किया और नवदंपती को उपहार व शुभकामनाएं दीं।
आयोजन राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में हुआ। डीएम अनुराग पटेल ने जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। सांसद आरके पटेल ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना महत्वाकांक्षी योजना है। यहां राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, ब्लाक प्रमुख मौजूद रहे।
अफसरों ने किया कन्यादान
डीएम अनुराग पटेल ने रोशनी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने सियाजानकी, सीडीओ ने मधु का कन्यादान किया और उपहार के रूप में कन्या व वर को 500-500 रुपये देकर आशीर्वाद दिया।