{"_id":"5b955b9f867a55013d119cc6","slug":"201536514975-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से महिला और डायरिया से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से महिला और डायरिया से वृद्ध की मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियां कहर बरपा रही हैं। कई दिनों की बारिश और उसके बाद निकली तेज धूप से हुई उमस से बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 24 घंटे के दौरान बीमारी से दो की मौत हो गई। इनमें एक वृद्ध और दूसरी महिला है।
शहर के खुटला मोहल्ले की रानी सोनी (40) पत्नी महेंद्र सोनी को शुक्रवार की दोपहर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पति ने बताया कि सप्ताह भर से बुखार था। इसके अलावा जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
रविवार को चांद मोहम्मद (8) गोयरा मुगली, वैष्णवी (6 माह) परम पुरवा, शिवकुमारी (28) बल्लान, इरशाद हुसैन (25) जरैली कोठी, गौरा (40) बाघा, मुन्नी (40) कलाना, सुशील (2 माह) हरनामपुर (पन्ना), शाहजहां (40) पिथौराबाद (गिरवां), अर्जुन (2) पल्हरी, अंशू (6) भुजौली, राहुल (8) हुसैनपुर, माया (46) महोखर आदि भर्ती कराए गए हैं। सभी बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा उल्टी-दस्त के मरीज भी बढ़ रहे हैं। दो दिन पूर्व शुक्रवार की रात डायरिया से पीड़ित मटौंध पीएचसी क्षेत्र के करछा गांव निवासी रामसजीवन (52) की मौत हो गई। जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर के वार्डों में अधिकांश पलंग बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों से भरे हैं।