फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   एमपी में पुलिस, यूपी में ‘माननीय’ पकड़ रहे बालू

एमपी में पुलिस, यूपी में ‘माननीय’ पकड़ रहे बालू

Sun, 25 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
एमपी में पुलिस, यूपी में ‘माननीय’ पकड़ रहे बालू
बांदा। पड़ोसी राज्य एमपी में बांदा की सरहद पर स्थित बालू खदानों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग की धरपकड़ एमपी पुलिस कर रही है। वहीं बांदा में यह काम ‘माननीयों’ ने संभाल रखा है। ओवरलोड ट्रकों का पीछा कर उन्हें ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से बाज आने की चेतावनी दे रहे हैं। एमपी पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर दूसरी बड़ी कार्रवाई कर बांदा की सीमा से जुड़े पन्ना जिले की चांदीपाटी खदान में छापा मारकर गुरुवार को तीन लिफ्टर, तीन ट्रक और एक क्रेन जब्त कर ली।
विज्ञापन


यूपी और एमपी के बुंदेलखंडी जिलों में इन दिनोें बालू सबसे बड़ा मुद्दा बनी है। सत्तारूढ़ दल के विधायक इसी मुद्दे पर चौराहे पर धरना दे रहे हैं तो कहीं-कहीं विधायकों पर भी अवैध खनन कराने में भागीदारी के आरोप लग रहे हैं। इन सबके बीच एमपी और बांदा जनपद की खदानों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग बदस्तूर जारी है। पन्ना में भी अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन भड़क उठा है।
विज्ञापन


अवैध खनन से केन नदी को बचाने के लिए वहां कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। बांदा जिला पंचायत पूर्व सदस्य महेंद्र पाल वर्मा इसकी अगुवाई कर रहे हैं। इसी बीच बीते हफ्ते वहां पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर कई खदानों में छापे मारकर 22 बड़ी मशीनें जब्त की थीं। अब फिर गुरुवार को अजयगढ़ पुलिस ने चांदीपाटी खदान में छापा मारकर तीन लिफ्टर, तीन ट्रक और एक क्रेेन हाइवा मशीन जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बांदा में ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ विधायक जुटे हुए हैं। नरैनी क्षेत्र से भाजपा विधायक राजकरन करीब इसी मुद्दे पर 14 जून की शाम नरैनी में चौराहे पर धरने पर बैठ गए। दो दिन पूर्व खजुराहो से आ रहे विधायक ने तेज रफ्तार भाग रहे ओवरलोड ट्रक को नरैनी चौराहे पर रोककर चालक को हड़काया। इसी बीच ट्रक की टक्कर से विधायक के गनर को गंभीर चोटें आईं। फिर विधायक ने ट्रक सीज करा दिया।

-अजयगढ़ खदान में फिर जब्त हुए 3 लिफ्टर और 3 ट्रक
-बांदा में विधायकों ने संभाला अवैध खनन के विरुद्ध मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed