फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2 crore to 80 percent grant given to flood affected people

Banda News: दो करोड़ से 80 फीसदी बाढ़ प्रभावितों को दिया अनुदान

Sun, 07 Sep 2025 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 07 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
2 crore to 80 percent grant given to flood affected people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। बाढ़ प्रभावितों को कृषि व गृह गिरी अनुदान वितरण के लिए शासन ने दो करोड़ का और बजट उपलब्ध कराया है।
इसके पहले जिले को 50 लाख एडवांस मिले थे। आपदा विभाग ने दावा किया है कि 80 फीसदी किसानों को कृषि व गृह गिरी का अनुदान वितरित कर दिया गया है। एक-दो दिन में शेष अन्य किसानों को वितरित कर दिया जाएगा।
जिले का किसान प्रकृति की मार से जूझ रहे हैं। अगस्त माह में केन व यमुना की बाढ़ से पैलानी व बबेरू तहसील के कई गांवों में पानी भर गया। कई दिनों तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन

इससे 500 से अधिक कच्चे मकान व झोपड़ी जमींदोज हो गईं थीं। उधर, पानी से 96 गांव व मजरों की 300 हेक्टेयर खरीफ की फसल बर्बाद हो गई थी। प्रशासन ने कृषि अनुदान वितरण के लिए शासन से चार करोड़ की मांग की थी। आपदा विशेषज्ञ डॉ. प्रभाकर का कहना है कि शासन ने जिले को दो करोड़ उपलब्ध करा दिए हैं। इसके पहले 50 लाख एडवांस दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा विभाग ने दावा किया कि अब तक पैलानी के 3568 व बबेरू के 559 किसानों को करीब दो करोड़ रुपये कृषि अनुदान वितरित कर दिया गया है।
सिंचित किसानों को 17000 हजार रुपये एकड़, असिंचित किसानों को 8,500 रुपये एकड़ की दर से अनुदान दिया गया है। वहीं गृहगिरी में 550 लोगों को अनुदान दिया गया है।

बताया कि 80 बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों कृषि व गृहगिरी अनुदान दिया जा चुका है। 20 फीसदी किसानों को एक दो दिन में अनुदान वितरित कर दिया जाएगा। बताया कि उधर, बीमा कंपनी का सर्वे का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed