{"_id":"5c925899bdec2214107d0862","slug":"191553094809-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों का मार्गदर्शन करेगी वोटर गाइड पुस्तिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों का मार्गदर्शन करेगी वोटर गाइड पुस्तिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। लोकसभा चुनाव में मतदाता को वोटर गाइड के रूप में ‘जानकारी एवं सहायता पुस्तिका’ दी जाएगी। इसमें चुनाव और मतदान संबंधी सभी तौर तरीके बताए गए हैं। यह वोटर गाइड हरेक मतदाता को बीएलओ घर-घर पहुंचाएंगे।
निर्वाचन आयोग के आदेश पर रंगीन वोटर पुस्तिका तैयार करने की कवायदें विभाग ने शुरू कर दी हैं। आठ पृष्ठ वाली सहायता पुस्तिका में जानकारियों के अलावा मतदान से संबंधित शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दर्ज कराई जा सकेगी। शिकायत का तुरंत समाधान किया जाएगा। निर्वाचन विभाग के मुताबिक यह वोटर गाइड सभी मतदाता परिवारों को मतदान से सप्ताह भर पहले उनके घर पहुंचा दी जाएगी। इसकी प्राप्ति के हस्ताक्षर कराए जाएंगे।
वितरण के बाद इस रजिस्टर की जांच होगी कि बीएलओ ने अपना काम सही तरह से किया या नहीं? उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि पुस्तिका के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया जाए। इसलिए वोटर गाइड का इस्तेमाल किया जाएगा। ब्यूरो