{"_id":"6011acd78ebc3e328441b3a1","slug":"19000-registration-under-the-maandhan-scheme-banda-news-knp608348482","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानधन योजना में 19000 का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानधन योजना में 19000 का पंजीकरण
विज्ञापन
शिविर में अखबार वितरकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना का पंजीकरण प्रमाणपत्र सौंपते चित
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में अब तक 19 हजार से अधिक श्रमिकों/असंगठित कर्मकारों को पंजीकृत किया जा चुका है। अखबार वितरक भी इस योजना में शामिल हैं।
बुधवार को यहां हार्पर क्लब परिसर में अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में चित्रकूटधाम मंडल के उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना लाभार्थियों के लिए बुढ़ापे का सहारा बनेगी। मंडल में अखबार वितरकों के पंजीकरण का यह पहला विशेष शिविर था। उपायुक्त ने यहां रजिस्ट्रेशन कराने वाले अखबार वितरकों को पंजीयन प्रमाणपत्र सौंपे।
उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और कर्मकारों से भी योजना का लाभ लेने को कहा। बताया कि इनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जनसेवा केंद्रों या उप श्रमायुक्त कार्यालय में कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों में सबसे ज्यादा 5538 चित्रकूट जनपद के हैं। बांदा में 4786, हमीरपुर में 4686 और महोबा में 3884 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
शिविर में श्रम अधिकारी महेंद्र शुक्ला ने प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना की श्रमिकों/अखबार वितरकों को विस्तार से जानकारी दी। शिविर में पूर्व शूटर कोच और हार्पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य रामेंद्र शर्मा और प्रमुख एजेंसी संचालक संजय गुप्ता सहित घासीराम निषाद, नजीर बख्श, महेश प्रजापति, त्रियुगी नारायण, अनिल राजपूत, राकेश गुप्ता, राजेश, रामबाबू (मलखान), श्रीप्रकाश, संतोष, प्रेम, शिवम आदि मौजूद रहे।