फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   19,428 farm ponds dug in Bundelkhand

बुंदेलखंड में खोदे गए 19,428 खेत तालाब

Mon, 20 Sep 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
19,428 farm ponds dug in Bundelkhand
19,428 farm ponds dug in Bundelkhand - फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर कृषि राज्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने सरकार की उपलब्धियों के जमकर कसीदे पढ़े। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में 19 हजार 428 खेत-तालाब खोदे गए। किसानों को सिंचाई के लिए आसानी से पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में मीडिया से रूबरू हुए राज्य मंत्री ने ज्यादा उपलब्धियां प्रदेश स्तर की बताईं। बुंदेलखंड और खासकर बांदा जनपद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कम की। जल जीवन मिशन के अंतर्गत खटान और अमलीकौर पेयजल योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन

कहा कि खटान पेयजल योजना में कुल 1492.45 करोड़ खर्च करके 375 गांवों को हर-घर नल से पानी दिया जाएगा। सितंबर 2022 के अंत तक योजना के पूरे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना की कुल लागत 84764.00 करोड़ रुपये है। इस परियोजना से 214 गांवों को फायदा होगा। यह भी कार्य भी सितंबर 2022 तक पूरा हो सकेगा।
उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना सहित शहर के निवासियों को आवास प्रदान करने के लिए तुलसी नगर आवासीय योजना, पंडित दीनदयाल पुरम आवासीय योजना आदि की चर्चा भी की। डीएम अनुराग पटेल ने भी सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल को सराहनीय बताया।
सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव सिंह बघेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, शैलेंद्र जायसवाल, स्वदेश शिवहरे गोलू आदि मौजूद रहे।
स्लाटर हाउस बंद, तभी बढ़ी गोवंशों संख्या
बांदा। राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में स्लाटर हाउस बंद होने से गोवंश की तादाद बढ़ी है। गोवंश के संरक्षण को जनपद स्तर पर भी गोशालाएं बनाई गई हैं।
किसानों को पाठशाला के माध्यम से पशुओं को अन्ना न छोड़ने के लिए समझाया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, बांदा की बंद पड़ी कताई मिल चालू कराने आदि मुद्दे पर लिखित रूप से अवगत कराने की बात कहकर टाल गए।
जल संस्थान में भूमि पूजन, मजरे में शिलान्यास
खप्टिहा कलां। प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने जल संस्थान परिसर में भूमि पूजन व जसपुरा व मजरा महिला डेरा में जल जीवन मिशन योजना का शिलान्यास किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में बुंदेलियाें की प्यास बुझाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है।

जल जीवन मिशन से विकास खंड जसपुरा के 21 गांवों में 24 ट्यूबवेल लगेंगे। फरवरी में सीएम ने खटान योजना का शुभारंभ किया था। निर्माण एजेंसी नवंबर के अंत तक परियोजना का काम खत्म कर लेगी। डीएम अनुराग पटेल, एडीएम (नमामि गंगे) एमपी सिंह, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एसडीएम पैलानी महेंद्र प्रताप, तहसीलदार तिमराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed