{"_id":"ea1d0b16dc5c66de1b57c1cb81e80899","slug":"1881-enrollment-in-phase-village-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में ग्राम प्रधान के 1881 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में ग्राम प्रधान के 1881 नामांकन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान व सदस्य चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। दोनों ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 135 पदों के लिए 1881 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
बड़ोखर खुर्द व महुआ ब्लाक में सोमवार व मंगलवार को प्रधान और सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बड़ोखर में ग्राम प्रधान के 59 पदों के लिए सोमवार को 426 और मंगलवार को 389 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अब यहां नामांकनों की संख्या 815 हो गई है।
उधर, महुआ ब्लाक में ग्राम प्रधान के 76 पदों के लिए सोमवार को 440 और मंगलवार को 626 पर्चे भरे गए। यहां कुल नामांकन संख्या 1066 हो गई। उधर, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 773 वार्डों में सोमवार को 907 और मंगलवार को 446 पर्चे दाखिल हुए।
विज्ञापन
अब सदस्य के नामांकनों की संख्या 1353 हो गई है। महुआ ब्लाक के आरओ एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को परर्चों की जांच होगी। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। मतदान 28 नवंबर को होगा।
ग्राम प्रधान चुनाव के दूसरे चरण के लिए जसपुरा ब्लाक में दूसरे दिन मंगलवार को 233 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इनमें आरक्षित वर्ग में 161 व अनारक्षित सीटों पर 72 नामांकन पत्र शामिल हैं। सदस्य के लिए अनारक्षित में 43 व अनारक्षित वर्ग में 76 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
इसके पूर्व सोमवार को ग्राम प्रधान के लिए आरक्षित वर्ग में 118 व सामान्य वर्ग में 35 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। इसी तरह सदस्य के लिए आरक्षित वर्ग में 174 व अनारक्षित में 66 नामांकन पत्र सोमवार को खरीदे गए।