{"_id":"5c95245bbdec2213ed0cbb8f","slug":"181553278043-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर निगाहें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। होली का पर्व बीत गया, अब लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां परवान चढ़ेंगी। सपा-बसपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा पर आम लोगों और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की निगाहें टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसी हफ्ते दोनों प्रमुख दल प्रत्याशी को लेकर पत्ते खोल देंगे।
सपा-बसपा के गठबंधन में हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी की सीट बसपा और बांदा-चित्रकूट की सीट सपा के खाते में आई है। हमीरपुर सीट पर बसपा न संजय साहू और कांग्रेस ने प्रीतम सिंह लोधी ‘किसान’ को प्रत्याशी बनाया है। इधर, बांदा-चित्रकूट सीट में सपा से टिकट की मांग कर रहे दावेदार उस समय अवाक रह गए जब भाजपा के प्रयागराज के सांसद श्यामाचरण गुप्त को सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया।
अब भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। कांग्रेस के टिकट को लेकर यह चर्चा है कि यह सीट भी कांग्रेस अपने समर्थक दल जनाधिकार मंच को समझौते में न दे दे। पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा का नाम भी चर्चाओं में है। इनके अलावा भाजपा के एक मौजूदा विधायक और एक पूर्व मंत्री के भी कांग्रेस से टिकट मिलने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
भाजपा में वर्तमान सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, विधायक आरके पटेल, अजित गुप्ता, रमेश अवस्थी, अशोक त्रिपाठी जीतू व विधायक प्रकाश द्विवेदी के नाम चर्चा में हैं। भाजपा के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि झांसी से उमा भारती ने चुनाव नहीं लड़ा तो बांदा सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशी हो सकता है।
उधर हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सीट पर भाजपा के दावेदारों में वर्तमान सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, महोबा विधायक के भाई राजेश गोस्वामी अन्नू, पूर्व एमएलसी युवराज सिंह, पूर्व आईएफएस डॉ. अविनाश मिश्रा, शिवशंकर सिंह का नाम चर्चा में है।