{"_id":"5c912cb2bdec2213ea53877b","slug":"181553018034-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की घर वापसी से ट्रेन और बसों में मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की घर वापसी से ट्रेन और बसों में मारामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर ट्रेनों और बसों में मारामारी है। घर आ रहे लोगों से ट्रेनें व बसें खचाखच भर रही हैं। मंगलवार को रोडवेज को 20 लाख रुपये की अतिरिक्त आय हुई है। 10 हजार यात्री बढ़े हैं। ट्रेनों में पहले दिन 20 फीसदी यात्री अधिक रहे। यह सिलसिला होलिका दहन की पूर्व संध्या बुधवार को और परवान चढ़ेगा।
मंगलवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे दोनों ही यात्रियों से भरपूर थे। ट्रेन या बस के आते ही उस पर चढ़ने और सीट हथियाने की मारामारी होती रही। उधर, रोडवेज ने होली पर विशेष बसें चलाई हैं। अपना रूट चार्ट फिलहाल स्थगित करते हुए जिस के रूट के भी यात्री मिल रहे हैं उसी रूट पर बसों को भेजा जा रहा है।
दिल्ली और गोरखपुर जैसे महानगरों के लिए बड़ी संख्या में बसें लगाई गई हैं। मदरसे के छात्र भी छुट्टी में बसों से रवाना हुए।
19 मार्च से तीन दिनों के लिए बांदा डिपो से दिल्ली के लिए 28, गोरखपुर के लिए 13, रायबरेली, अलीगढ़ के लिए दो-दो, महोबा डिपो से दिल्ली के लिए 23, गोरखपुर के लिए 18, रायबरेली, अलीगढ़ के लिए दो-दो, राठ डिपो से दिल्ली के लिए 28, गोरखपुर के लिए 18, लखनऊ, रायबरेली के लिए दो-दो, हमीरपुर डिपो से दिल्ली के लिए 28, गोरखपुर के लिए 13, इलाहाबाद, रायबरेली, लखनऊ के लिए दो-दो विशेष बसें चलाई गई हैं।
विज्ञापन
एआरएम परमानंद ने बताया कि यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों का रूट चार्ट तय किया जा रहा है। आरएम संजीव अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को बसों से मंडल को 65 लाख की आय मिली है। जो दैनिक आय से 24 लाख अधिक है। बसों में 70 हजार यात्रियों ने सफर किया जो दैनिक यात्रियों से 20 हजार अधिक हैं।
होली के मद्देनजर रोडवेज ने अपने कर्मचारियों को तीन दिन छुट्टी पर रोक लगा दी है। बेहतर सेवाएं व आय देने वाले कर्मचारी को प्रोत्साहन के तौर पर होली के पूर्व अग्रिम मानदेय दिया जाएगा। सातवें वेतनमान का एरियर भी दिया जाएगा
रेलवे स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने बताया कि होली पर यात्रियों की संख्या में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। सोमवार को यहां से ट्रेन में यात्रा करने वालों की सख्या छह हजार थी। रही। जो आम दिनों से एक हजार ज्यादा थी। रिजर्वेशन 25 मार्च तक के लिए फुल हैं। ट्रेनें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
होली की घर वापसी से ट्रेन और बसों में मारामारी
पहले ही दिन बढ़ गए हजारों यात्री
आज और परवान चढ़ेगा यात्रियों का हुजूम