{"_id":"594578df4f1c1b48298b48a5","slug":"181497725151-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर व चेहरे पर चोटें आईं हैं। एक अन्य घटना में टेंपो में फंसे तार की चपेट में आकर वृद्ध जख्मी हो गया।
शहर के क्योटरा चौराहा निवासी शुभम सिंह (22) पुत्र वीरेंद्र सिंह शनिवार को सुबह गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता स्योढ़ा गांव निवासी सहकर्मी मनीष सिंह (22) पुत्र राजकुमार सिंह के साथ भूरागढ़ स्थित निजी वाटर प्लांट से बाइक पर लौट रहा था।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिवेणी बाईपास के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-100 ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक चला रहे मनीष सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
भूूरागढ़ चौकी पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बोलेरो कब्जे में ले ली। परिजनों के मुताबिक दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ.बलवीर ने बताया कि हेलमेट न लगाने की वजह से हेडइंजरी के साथ चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं।
उधर, ओरन रोड अतर्रा निवासी बैजनाथ (70) पुत्र जालिम शनिवार को सुबह पैदल घर जाते समय टेंपो में फंसे तार की चपेट में आकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
-हेलमेट न होने से दोनों के सिर पर चोटें आईं
-टेंपो में फंसे तार की चपेट में आकर वृद्ध जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो