{"_id":"b5507a33499dd4fd58ea7438100db0ff","slug":"1784-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"135 प्रधान पदों पर 1784 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
135 प्रधान पदों पर 1784 प्रत्याशी मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ग्राम प्रधान व सदस्य चुनाव के पहले चरण में
विज्ञापन
मतदान की तैयारी शुरू हो गई। ब्लाक कार्यालयों में प्रत्याशियों की संख्या
के मुताबिक मत पत्रों की कांट-छांट में लगे रहे। दोनों ब्लाकों में 135
प्रधान पद के लिए 1784 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
पहले चरण में बड़ोखर खुर्द व महुआ ब्लाक में मतदान 28 नवंबर (शनिवार) को होगा। यहां ग्राम प्रधान के 59 पदों के लिए 798 प्रत्याशी हैं। यहां 773 वार्डों में इकलौते पर्चे दाखिल होने से 558 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
215 वार्डों में 477 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रभारी बीडीओ आरडी यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय से मत पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
उधर, महुआ ब्लाक में ग्राम प्रधान के 76 पदों के लिए 996 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 984 वार्डों में इकलौते पर्चे दाखिल होने से 623 वार्ड मेंबर निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
36 वार्डों में किसी ने नामांकन नहीं कराया। 325 वार्डों में 684 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। बड़ोखर खुर्द ब्लाक के लिए राजा देवी डिग्री कालेज और महुआ ब्लाक के लिए जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज, गिरवां से पोलिंग पार्टियां 27 नवंबर (शुक्रवार) को मतदान केंद्रों को रवाना होंगी।
123 वाहन लगाए गए हैं। इनमें बड़ोखर खुर्द ब्लाक में 55 व महुआ ब्लाक में 68 वाहन मतदान कर्मियों को लेकर जाएंगे।
सहायक प्रभारी यातायात आरके जैन ने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेटों के लिए सात व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए 31 हल्के वाहनों की व्यवस्था की गई है।