{"_id":"5a2941d44f1c1b59678c0a27","slug":"171512653268-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज न चुका पाने पर युवक कर रहे थे प्रताड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कर्ज न चुका पाने पर युवक कर रहे थे प्रताड़ित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार में घाटा होने पर कर्ज लेने वाले मिठाई व्यवसायी ने दस प्रतिशत ब्याज के साथ कर्ज की रकम अदा की थी। इसके बाद भी कर्ज देने वाले युवक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे ऊबकर उसने फांसी लगा ली थी। मृतक युवक के पिता ने कस्बे के दो युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि रुपये चुकाने के बाद भी आरोपियों ने गारंटी के तौर पर ली गई चेक बैंक में लगा दी थी।
अचलगंज कस्बा निवासी मिठाई व्यवसायी शिवकुमार पुत्र सोनू ने सोमवार रात घर के अंदर फांसी लगा ली थी। पिता सोनू ने बताया कि उसका बेटा एक मोबाइल कंपनी का क्षेत्रीय वितरक था। व्यापार में घाटा होने पर उसने कस्बे के एक युवक से चार लाख रुपये बतौर कर्ज लिया था। कर्ज देने वाले युवक ने गारंटी के तौर पर उसके बेटे से तीन ब्लैंक चेक ले ली थी। बेटे ने दस प्रतिशत ब्याज के साथ कर्ज की रकम चुका दी थी। इसके बाद भी युवक ने चेक में अमाउंट भर उसे बैंक में लगा दिया। चेक जब बाउंस हुई तो दबाव बनाने के लिए आरोपी ने वकील के माध्यम से एक नोटिस भिजवा दी। जिससे शिवकुमार परेशान रहने लगा था। शिवकुमार ने तहरीर में एक अन्य व्यक्ति का नाम भी शामिल किया है। थाना अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।