फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   17 cows killed in 5 days at Atra Animal Shelter Center

अतर्रा पशु आश्रय केंद्र में 5 दिन में 17 गायों की मौत

Thu, 19 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
17 cows killed in 5 days at Atra Animal Shelter Center
बेरू के दंगल मैदान गोशाला में खुले आसमान तले ठिठुर रहीं गायें। - फोटो : BANDA
बांदा। ठंड और चारा-भूसा के अभाव में गोशालाओं में हो रही गायों की मौतों को पहले नकारने के बाद अब अफसर स्वीकारने लगे हैं। इसकी बानगी अतर्रा नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र है। इसी माह कई दिन हुई बारिश के बाद यहां मरीं कई गायों की खबरों को पहले गलत बताया गया। अब एसडीएम ने स्वीकारा है कि 12 से 16 दिसंबर तक (5 दिन) 17 गोवंशों की मौत हुई है। एसडीएम ने कहा है कि इसमें चार दुर्घटनाग्रस्त थे।
विज्ञापन

पूरे चित्रकूटधाम मंडल के कान्हा पशु आश्रय केंद्र और अस्थायी गोशालाओं में पशुओं के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पशुपालन विभाग ने खुद स्वीकारा है कि मंडल के चारों जिलों में चल रही 456 गोशालाओं में 158 में टिनशेड नहीं हैं। बारिश, ठंड, कोहरा में पशु खुले आसमान तले कीचड़-दलदल में दिन गुजार रहे हैं। इसी में उनकी मौत हो रही है।
विज्ञापन

अतर्रा नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र में भी इस माह कई गायों की मौत हो गई। तिंदवारी क्षेत्र की गोशालाओं में भी तमाम गायों की मौत हो चुकी है। अतर्रा कान्हा पशु आश्रय केंद्र में अन्ना गायों की मौत को लेकर मंगलवार (17 दिसंबर) को जारी विज्ञप्ति में अतर्रा एसडीएम सौरभ शुक्ला ने कहा है कि कान्हा पशु आश्रय केंद्र में लगभग 400 गोवंश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गोशाला में गायों की मौत को लेकर प्रकाशित की जा रही संख्या से भ्रामक स्थिति उत्पन्न हो रही है। जांच कराने पर अधिशासी अधिकारी ने बताया है कि 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक कुल 17 गोवंशों की मौत हुई है। इनमें 4 दुर्घटनाग्रस्त हैं। जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। इनके शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसडीएम के मुताबिक ठंड से बचाव के लिए टिनशेड और पन्नी लगाए जाने के साथ ही पशुओं को बोरा बांधा जा रहा है। अलाव की भी व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने भूसा-पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था का दावा किया।
ठंड में ठिठुर रहीं गोशालाओं की गायें
बबेरू। मढ़ी दाई के पास स्थित दंगल मैदान में अस्थायी गोशाला में बंद अन्ना गायों की जान खतरे में है। यहां उन्हें ठंड से बचाव के लिए टिनशेड या अन्य कोई इंतजाम नहीं है। खुले आसमान तले गायें ठिठुर रही हैं। रोजाना उनकी मौत हो रही है। धान के पयार के अलावा उन्हें कुछ नहीं मयस्सर हो रहा। कमोवेश यही स्थिति रयान, मरका, मझीवां, भभुवा, पतवन, पल्हरी, मुरवल, अछाह, हरदौली, निभौर, शमसुद्दीनपुर आदि गांवों की गोशालाओं की है।

पानी की टंकी तले बंद किए 115 पशु
बांदा। जसपुरा ब्लाक के गलौली गांव में ग्रामीणों ने 115 अन्ना मवेशियों को पानी की टंकी के नीचे बंद कर दिया है। इनके चारे-पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य बालकृष्ण सिंह ने डीएम को दी अर्जी में बताया कि यहां 15 पशुओं की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने आपस में चंदा करके गायों की देखरेख के लिए चार व्यक्ति लगाए हैं, लेकिन आसपास चारा नहीं है। न ही पर्याप्त चंदा हो पा रहा है। कहा कि अन्ना पशुओं को लेकर किसान और मवेशी दोनों की ही दुर्दशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed