{"_id":"57fa81194f1c1b665228e200","slug":"16-pilgrims-returning-from-the-temple-trolley-overturns-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली पलटने से मंदिर से लौट रहे 16 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली पलटने से मंदिर से लौट रहे 16 श्रद्धालु घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
ट्राली पलटने से घटना स्थल पर मदद के इंतजार में पड़े घायल।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा/गिरवां। विंध्यवासिनी देवी दर्शन कर लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 16 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। मामूली घायलों को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया। बदौसा थाना क्षेत्र के नांदन मऊ गांव से लगभग 30 श्रद्धालु शनिवार की रात ट्रैक्टर ट्राली से खत्री पहाड़ (गिरवां) देवी दर्शन को गए थे। पूजा अर्चना के बाद रविवार को सुबह लौटते समय स्योढ़ा तिराहे के पास टेंपो को ओवरटेक करने में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। उस पर सवार महिला, पुरुष और बच्चे इधर-उधर गिरे। उनमें चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
घायल रामस्वरूप (45) पुत्र सुमेरा, रामप्रताप (65) पुत्र चुन्ना, तिजोला (68) पुत्र नरैना, रामकरन (45) पुत्र सियाराम, दुजिया (55) पत्नी बदलुवा, शोभा (25) पत्नी नत्थू, कुलदीप (2) पुत्र नत्थू, प्रेमा (18) पुत्री शिरोमन, रोशनी (18) पुत्री बाबूलाल, तुलसा (55) पत्नी राम प्रताप, शिवकुमारी (60) पत्नी सत्यभवन, लुक्कू (21) पुत्र बाबूलाल, बिजइंया (40) पुत्र सुमेरा, बदलुवा (62) पुत्र बासदेव, शंकर (50) पुत्र रामनाथ (सभी निवासी नांदनमऊ), पुनिया (45) पत्नी रामबहादुर (पवई, बिसंडा) व काशी प्रसाद (40) पुत्र रामदास (तेंदुरा) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पुनिया को कानपुर रेफर कर दिया गया। बदलुवा व काशी प्रसाद को ज्यादा चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों का कहना था कि ट्रैक्टर नाबालिग किशोर चला रहा था। तेज भगाने से दुर्घटना हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन