{"_id":"60c6451f8ebc3e42ab4ed233","slug":"16-injured-banda-news-knp6340098197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मैजिक सवार 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से मैजिक सवार 16 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मैजिक सवार सात महिलाओं सहित 16 लोग घायल हो गए। ट्रक चालक भी बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से मैजिक में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें छह की हालत गंभीर बताई गई। सभी घायल यात्री बांदा से तिंदवारी जा रहे थे।
बांदा-टांडा नेशनल हाईवे में कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने मैजिक को टक्कर मार दी। भूसे की तरह मैजिक में भरी सवारियों दुर्घटना से दूर जा छिटकीं। कुछ सवार मैजिक में ही फंसकर देर तक तड़पते रहे। राहगीरों की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने मैजिक में फंसे लोगों को बाहर निकाला और चार एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में चालक रामबरन (तिंदवारी) सहित पप्पू यादव (बेर्रांव), खुशबू (सैमरी), बिंदादीन (तिंदवारी), अरविंद कोटार्य (शिव, बिसंडा), देवीदयाल (तिंदवारी), पूर्ति (पहरहा), जयकरन (गरौंती), विमला व बुद्दी (हस्तम), गुलाब (तिंदवारी), सुरेश कुमार (मौदहा, हमीरपुर), नीलम देवी (महोबा), चुन्नू (नाई), मेढिय़ा (गुमान तालाब, बांदा) और शिवप्यारे (सैमरी) शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्रचंद्र पांडेय ने बताया कि मैजिक में 16 लोग सवार थे। इनमें सात महिलाएं हैं।