{"_id":"621bb431a26c6d50bf2fa900","slug":"16-gamblers-caught-red-handed-in-posh-area-banda-news-knp6829290181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश इलाके में रंगेहाथ धरे गए 16 जुआरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉश इलाके में रंगेहाथ धरे गए 16 जुआरी
विज्ञापन
शहर कोतवाली में गिरफ्तार जुआरी।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के पॉश इलाके आवास विकास कालोनी में शनिवार की रात एक ठेकेदार के घर चल रही जुएं की बड़ी फड़ में कोतवाली और एसओजी पुलिस ने एक साथ छापा मारकर 16 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इनमें कई व्यापारी और रसूख वाले भी हैं। तीन अन्य फरार हो गए। पुलिस ने जुआरियों के पास से 70,050 रुपये बरामद बताए हैं। जुआरियों के मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए। उधर, जुआरियों की पैरवी में देर रात तक कोतवाली में पैरोकारों का जमघट रहा।
पुलिस ने बताया कि जुआं आवास विकास निवासी वीपी चंदेल के घर में पकड़ा गया। दबोचे गए जुआरियों में विक्रम सिंह (जौरही), अमित कुमार (खिन्नीनाका), लल्लन, ज्ञानबाबू, रामविशाल व रोहित राजपूत (झील का पुरवा), सद्दाम हुसैन (अवस्थी चौराहा), लखन सिंह (बंगालीपुरा), प्रदीप गुप्ता (जवाहर नगर), योगेंद्र सिंह
(आवास विकास), इबरार (कटरा), रामऔतार (लोधौरा), राजेश कुमार आरख (खुरहंड), अमित गुप्ता (तुलसी नगर), शिवनरेश (देवगांव, सुमेरपुर) और रामकिशोर (बीएसएनएल कालोनी, बांदा) शामिल हैं। इनके पास ताश के पत्तों सहित 10 टच स्क्रीन मोबाइल फोन, 9 कीपैड मोबाइल फोन और एक-एक स्कूटी व बुलेट बाइक पुलिस ने कब्जे में ली है।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को सभी जुआरियों का जुआ अधिनियम में चालान कर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अदालत में पेश किया। यहां देर शाम तक भेज दिया। एडिशनल सिविल जज (प्रथम) सौम्या मिश्रा के समक्ष अभियुक्तों की जमानत को लेकर अभियोजन और अभियुक्तों के वकीलों में देर तक बहस चली। अदालत ने सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास तलब करने के साथ सक्षम न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया।