{"_id":"5cfd4caabdec22078e0ad172","slug":"156010409819-banda-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन महिलाओं की सुरक्षा के, प्रयोग कर रहा चेकिंग स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन महिलाओं की सुरक्षा के, प्रयोग कर रहा चेकिंग स्टाफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 09 बीएनडीपी-6 : बांदा रोडवेज डिपो में खड़े इंटरसेप्टर वाहन। अमर उजाला
महिला यात्री सुरक्षा के इंटरसेप्टर वाहन प्रवर्तन में लगाए
मंडल की 3 पिंक बसों की निगरानी को आए हैं विशेष वाहन
महिला सुरक्षा की अनदेखी कर वाहन प्रवर्तन टीम के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पिंक बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए आए लग्जरी इंटरसेप्टर वाहनों को परिवहन निगम ने प्रवर्तन कार्य में लगा दिया है। इनके कर्मियों को चेकिंग की ड्यूटी दे दी गई है।
प्रदेश सरकार ने इसी वर्ष मार्च माह में प्रदेश के विभिन्न मार्गों पर 16 पिंक बसों का संचालन शुरू किया है। ये सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक मंडल को दो-दो इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। चित्रकूटधाम मंडल के चार डिपो (बांदा, हमीरपुर, राठ व महोबा) से तीन पिंक बसें गुजरती हैं। ये रायबरेली, इलाहाबाद और गोरखपुर आती-जाती हैं। महोबा-हमीरपुर व बांदा-चित्रकूट के लिए दो इंटरसेप्टर वाहन दिए गए हैं। इन वाहनों से रोडवेज कर्मी महिला यात्रियों की सुरक्षा पर नजर रखेंगे। इंटरसेप्टर वाहनों को यूपी-100 से जोड़ा जाना था, ताकि सूचना मिलने पर तत्काल ये वाहन मौके पर पहुंच जाएं, लेकिन चित्रकूटधाम मंडल में लग्जरी इंटरसेप्टर वाहन निगम ने प्रवर्तन टीम के हवाले कर दिए हैं। इनसे चेकिंग का काम लिया जा रहा है। इस बाबत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद का कहना है कि इंटरसेप्टर वाहनों को अभी यूपी-100 से नहीं जोड़ा गया है। लिंक हो जाने पर इनका इस्तेमाल महिला यात्रियों की सुरक्षा में किया जाएगा।