फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चांद दिखे तो करें तस्दीक

चांद दिखे तो करें तस्दीक

Mon, 03 Jun 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
चांद दिखे तो करें तस्दीक
बांदा। बुधवार (5 जून) को संभावित ईदुल फितर के मद्देनजर मुस्लिम घरानों में तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं। आधी रात तक बाजारों में खरीद-फरोख्त चल रही है। उधर, मंगलवार (4 जून) को 29वीं रमजान पर ईद का चांद देखने के खास इंतजाम किए गए हैं। शहर या जिले में चांद नजर न आने और बाहरी जिलों में चांद देखे जाने पर शरई तस्दीक के लिए मदरसों के जिम्मेदारों ने तैयारियां की हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को रमजान माह की 29 तारीख है। इसी शाम को ईद का चांद नजर आ सकता है। चांद दिखा तो 5 जून को ईद होगी। 29वीं चांद को लेकर हमेशा कशमकश और ऊहापोह की स्थिति रहती है। मदरसा दारुल उलूम रब्बानिया रूयते हिलाल (चंद्र दर्शन) के सदर मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने बताया कि दो जिम्मेदारों (चांद मियां व आसिफ) को विशेष वाहन से कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


अगर बांदा में चांद नजर न आया और कानपुर में चांद देखा गया या वहां शरई तस्दीक/शहादत मिल गई तो दोनों विशेष वाहक तत्काल वाहन से बांदा आकर चांद की इत्तला देंगे। इसके फौरन बाद ही चांद का एलान कर दिया जाएगा। यह भी बताया कि बांदा शहर स्थित मदरसे में भी विशेष वाहन उपलब्ध रहेंगे। जिले के आसपास कहीं भी चांद की खबर मिलने पर इन वाहनों से जिम्मेदारों को भेजकर तस्दीक कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा है कि चांद नजर आने पर उनके मोबाइल फोन-9415570786 पर फौरन इत्तला दें। साथ ही मदरसा आएं। उन्हें आने-जाने का खर्च दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आल इंडिया काजी बोर्ड के नायब सदर मौलाना सैय्यद मुमताज रब्बानी ने लोगों से कहा है कि शाम 7 बजे चांद देखें। नजर आने पर उन्हें फोन नंबर-7007426325 पर इत्तला दें। तस्दीक मिलते ही चांद का एलान कराया जाएगा। उधर, मदरसा जामिया, हथौरा ने चांद की इत्तला या तस्दीक आने पर मदरसे की तरफ से एलान किया जाएगा।

बांदा शहर में ईद की नमाजों के स्थल और समय
1. मुख्य ईदगाह (अलीगंज) 8.00 बजे
2. मस्जिद शेख सरवर (कालवनगंज) 8.30 बजे
3. मस्जिद रब्बानिया (हाथीखाना) 8.00 बजे
4. मस्जिद मरकज (कोतवाली रोड) 8.30 बजे
5. ईदगाह (क्योटरा) 10.00 बजे
6. मस्जिद गौसिया (हैजा खाना, जिला परिषद) 8.30 बजे
7. मस्जिद पीरा (अलीगंज) 8.15 बजे
8. मस्जिद बोड़े वाली (कोतवाली रोड) 9.00 बजे
9. मस्जिद ऊंट मोहाल (मर्दन नाका) 8.00 बजे
10. मस्जिद गुलाब बाग (खाईंपार) 8.00 बजे
11. मस्जिद अमानिया (आजाद नगर) 8.00 बजे
12. मस्जिद हिरा (खुटला) 9.00 बजे
13. मस्जिद लाठी मोहाल (गूलरनाका) 8.30 बजे
14. मस्जिद करहिया कुआं (बलखंडी नाका) 9.00 बजे
15. 16. जरैली कोठी (दरगाह परिसर) 8.00 बजे
16. शिया मस्जिद काजी नूरुद्दीन (पद्माकर चौराहा) 9.00 बजे
17. जेल की मस्जिद 8.00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed