फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कैंसर जैसे रोगों की जड़ है धूम्रपान

कैंसर जैसे रोगों की जड़ है धूम्रपान

Thu, 30 May 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
कैंसर जैसे रोगों की जड़ है धूम्रपान
बांदा। धूम्रपान मूर्खता की निशानी है। इसमें कोई समझदारी नहीं है। कैंसर सहित तमाम खतरनाक बीमारियों की जड़ है। सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान वर्जित है। शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद नहीं बेचे जा सकते।
विज्ञापन


ये जानकारियां बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कालेज के सभागार में आयोजित कार्यशाला में दी गईं। जिला सलाहकार डॉ. रामबीर सिंह ने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर समेत नेत्र रोग, नपुंसकता, मधुमेह, हृदय रोग, मानसिक रोग आदि भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने तंबाकू के नुकसानों से आम लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भारतेंदु प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान निषेध है। स्कूल, कालेजों के 100 गज दायरे में तंबाकू उत्पाद नहीं बेचे जा सकते। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से तंबाकू उत्पाद बिकवाना अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने तंबाकू के नुकसान बताए। नोडल अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने इससे मुंह के कैंसर के खतरे से आगाह किया। कार्यशाला में कुलसुम हाशमी सहित मेडिकल कालेज छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed