{"_id":"5ceeccd1bdec22078a1fd52a","slug":"155915392017-banda-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र रक्षक सेनानी फिर जांच के दायरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र रक्षक सेनानी फिर जांच के दायरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की पात्रता की पुन: जांच होगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद की निदेशक निर्मला श्रीवास्तव ने डीएम से जांच कर तथ्यात्मक सूचना मांगी है। उधर, लोकतंत्र सेनानियों की अप्रैल की सम्मान राशि रोक दी गई है।
हाईकोर्ट के आदेश पर दिसंबर 2018 को लोकतंत्र सेनानियों के पात्रता की जांच कराई गई थी। 40 फीसदी लोकतंत्र सेनानियों पर आपराधिक मुकदमे पाए गए थे। जिलों से भेजी गई गोलमोल रिपोर्ट पर शासन ने कड़ी नाराजगी जताई है। निदेशक ने कहा है कि लोकतंत्र सेनानियों की पात्रता की पुन: जांच कराते हुए तथ्यात्मक सूचना, प्रभावित व्यक्तियों की सूची व गलत तरीके से लोकतंत्र सेनानी घोषित के विरुद्ध की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।
उधर, लोकतंत्र सेनानियों की अप्रैल माह की सम्मान राशि को भी रोक दिया गया है। जिन लोकतंत्र सेनानियों पर जांच में आपराधिक मुकदमे पाए गए थे, उनसे कहा गया है कि वह अदालत द्वारा बरी किए गए फैसले की प्रति पेश करें। एडीएम संतोष बहादुर सिंह का कहना है कि जांच जल्द पूरी कर ली जाएगी।