{"_id":"593ae73b4f1c1b4c668b45c2","slug":"151497032507-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम ने पकड़ा लमेहटा खदान में अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम ने पकड़ा लमेहटा खदान में अवैध खनन
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अतर्रा तहसील के लमेहटा खदान में पट्टाधारकों द्वारा बागै नदी मेें अवैध रूप से बनाए गए पुल को प्रशासन और पुलिस द्वारा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के बाद शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने खदान की पैमाइश की। इसमें खुलासा हुआ कि पट्टेधारकों ने निर्धारित स्थान से हटकर बालू का अवैध रूप से खनन कराया। ई-टेंडर के जरिए पट्टा गाटा संख्या-1039 का स्वीकृत हुआ है। जबकि खनन गाटा संख्या-752 से 765 तक किया गया है।
शुक्रवार को अतर्रा तहसील के कानून गो राजेश और लेखपाल अंगनूराम वर्मा, रामकिशोर यादव और चकबंदी लेखपाल वीरेंद्र श्रीवास्तव तथा देवशरण यादव की टीम ने लमेहटा खदान की नाप की। टीम ने पाया कि कई दिनों से शुरू हुए खनन में भारी मात्रा में अवैध खनन हुआ है। लाखों रुपये की बालू बेची गई है।
लगभग 1500 ट्रक बालू निकल चुकी है। यह करोड़ों रुपये की है। उधर, इस बारे में खनिज अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि पैमाइश और जांच रिपोर्ट आने के बाद अवैध रूप से खनन की गई बालू की रायल्टी जमा कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, खनन में लगाई गईं मशीनें मीडिया में छपने के बाद फिलहाल इधर-उधर कर दी गई हैं।
विज्ञापन
-निर्धारित स्थल से हट कर किया गया खनन
-कानूनगो और लेखपालों ने की पैमाइश
अमर उजाला ब्यूरो