फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1507 Advocates will vote today

आज वोट डालेंगे 1507 अधिवक्ता, प्रत्याशियों ने चलाए दावत के दौर

Thu, 05 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 05 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
1507 Advocates will vote today

अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को वकीलों के बीच चुनावी सरगर्मियां गरमाई रहीं। हड़ताल के चलते अदालतों में मुकदमे की बहस के बजाए चाय, पान की दुकानों और संघ परिसर में चुनावी बहस में मशगूल रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मतदान होगा। 1507 अधिवक्ता मतदाता हैं। प्रत्याशी सुबह से देर रात तक प्रचार में जुटे रहे। दावत के दौर भी चले। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण अध्यक्ष और महासचिव के पद हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इनमें जागेश्वर यादव, आदित्य सिंह, सुरेंद्र सिंह और रामनाथ श्रीवास्तव शामिल हैं। महासचिव पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। इनमें मोहम्मद यासमीन, चंद्रभान सिंह गौर और प्रागदत्त अवस्थी शामिल हैं। अन्य पदों और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रचार के अंतिम दिन मतदान की पूर्व संध्या पर प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। उधर, दो दिवसीय हड़ताल के चलते अधिवक्ता भी अदालतों से फुरसत पाकर अपने बस्तों, संघ कार्यालय परिसर और कचहरी से इर्द-गिर्द चाय, पान की दुकानों पर चुनावी चर्चाओें और प्रत्याशियों को लेकर बहस में जुटे रहे।

ज्यादातर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं से मिलते रहे। जो अधिवक्ता कचहरी नहीं आए उनके घर जाकर संपर्क किया गया।

13 बूथ बने, वोटिंग 10 से 4 बजे तक
अधिवक्ता संघ के लिए मतदान कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अधिवक्ता संघ सभागार में होगा। इल्डर्स कमेटी के रमेशचंद्र निगम, मकबूल सिंह चौहान और मनमोहन सिंह ने बताया कि अलग-अलग कक्षों में कुल 13 बूथ बनाए जा रहे हैं।

हरेक बूथ में 120 मतदाताओं को संबद्ध किया गया है। हर बूथ कक्ष के बाहर दो अभिकर्ता मौजूद रहेंगे। मतदान सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा। शाम पांच बजे मतगणना शुरू होगी। अधिकृत परिणाम की घोषणा शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे संघ सभागार में आयोजित बैठक में की जाएगी। इसी मौके पर जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।


45 अधिवक्ताओं ने पोस्टल बैलेट से वोट डाले
मतदान की पूर्व संध्या पर कई अधिवक्ताओं ने  पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार को  प्रयोग किया। पिछले दो दिनों में कुल 45 अधिवक्ताओं ने पोस्टल बैलेट से वोट डाले हैं। बुधवार को 19 और बृहस्पतिवार को 26 बैलेट वोट पड़े। इल्डर्स कमेटी ने अपनी निगरानी में यह वोट डलवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed