फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   15 salwar caught in VDO exam appeared in court

Banda News: वीडीओ परीक्षा में पकड़े गए 15 साल्वर कोर्ट में हुए पेश

Sat, 01 Jul 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 01 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
15 salwar caught in VDO exam appeared in court
बांदा। शहर के 16 परीक्षा केंद्रों पर हुई वीडीओ की परीक्षा के दौरान 15 साल्वर पकड़े गए थे। सभी दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सभी को सीजेएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले में 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रैकेट से जुड़े सदस्यों की धर पकड़ के लिए एसपी ने 11 टीमें लगा रखी हैं। जो प्रयागराज व बिहार समेत कई संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं। मास्टर माइंड प्रयागराज का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक की परीक्षा शहर के 16 केंद्रों पर 26 और 27 जून को हुई थी। पहले दिन अलग-अलग कॉलेजों से पांच सॉल्वर और दूसरे दिन 10 को पकड़ा गया था। शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गये 15 सॉल्वर के अलावा जिन अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे उनके समेत 30 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस सॉल्वर गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी ने एसओजी, सर्विलांस और नौ विवेचकों की टीम रैकेट से जुड़े सरगना व सदस्यों को पकड़ने के लिए लगा रखी हैं। टीमें प्रयागराज, लखनऊ, बिहार समेत कई स्थानों पर छापामारी कर रही हैं। अब तकपुलिस ने करीब आधा सैकड़ा लोगों से पूछताछ की है। इसमें पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही सरगना भी गिरफ्त में होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सॉल्वर परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक अटेंडेंस के दौरान पकड़े गये थे। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया टीमें संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ कर रही हैं। अभी कुछ बताना संभव नहीं है। बताया कि परीक्षा के दौरान पकड़े गए 15 सॉल्वरों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed