{"_id":"64a310c0a6eb3a76d306852a","slug":"15-candidates-on-the-police-radar-in-whose-place-salwar-was-sitting-banda-news-c-212-1-bnd1001-86-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस रडार पर 15 अभ्यर्थी, जिनके स्थान पर बैठे थे साल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस रडार पर 15 अभ्यर्थी, जिनके स्थान पर बैठे थे साल्वर
Mon, 03 Jul 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
फॉलोअप
पुलिस रडार पर 15 अभ्यर्थी, जिनके स्थान पर बैठे थे साल्वर
पुलिस टीमें प्रयागराज, बिहार और लखनऊ जिला खंगाल रहीं
अब तक पकड़े जा चुके 15 साल्वर व पांच मददगार
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शहर के 16 परीक्षा केंद्रों में हुई वीडीओ की परीक्षा के दौरान 15 साल्वर के पकड़े जाने के मामले में रविवार को जेल में बंद अपने साथियों से मिलाई करने आए साल्वर गैंग के पांच और सदस्यों गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस के रडार पर वह 15 अभ्यर्थी हैं जिनकी जगह पर बैठकर साल्वर परीक्षा दे रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में प्रयागराज, लखनऊ और बिहार में छापामारी कर रही है।
पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक की परीक्षा शहर के 16 केंद्रों में 26 व 27 जून को हुई थी। पहले दिन दिन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से पांच साल्वर और दूसरे दिन की परीक्षा में 10 साल्वर को पकड़ा था। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए 15 साल्वर के अलावा जिन अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे उनको मिलाकर 30 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस बीच रविवार को जेल में बंद अपने साथियों से मिलाई करने आए इस गैंग के पांच और सदस्यों को पुलिस ने मंडी समिति कालूकुआं चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। अब पुलिस के रडार पर वह 15 अभ्यर्थी हैं जिनके स्थान पर यह पकड़े गए साल्वर परीक्षा में बैठे थे। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि टीमें प्रयागराज, लखनऊ, बिहार समेत कई स्थानों पर छापेमारी भी कर रहीं हैं। उन्होंने जल्द ही कामयाबी मिलने की उम्मीद जताई है।
चौकी के पास अराजकतत्वों ने जमकर किया उपद्रव
दो गुटों के युवकों ने लहराए तमंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अराजक तत्वों का गढ़ बनते जा रहे मर्दन नाका में सोमवार की देर शाम पुलिस चौकी की नाक तले अराजक तत्वों और बेखौफ दबंग युवकों ने जमकर हंगामा किया। तमंचे लहराते और ललकारते अराजकतत्वों के दो गुट आमने-सामने आ गए। खौफ से आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए। अराजकतत्वों ने मुख्य सडक़ का यातायात भी बाधित कर दिया। यहां जाम लग गया। आधा घंटा से ज्यादा चले इस उपद्रव में पुलिस का कहीं अता पता नहीं रहा।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े 7 बजे चौकी से मात्र फ्लांग भर दूर अवस्थी पुल के पास नीतू की चक्की के बगल वाली गली में रह रहे अराजकतत्वों के दो गुटों में विवाद हो गया। कुछ उपद्रवी ई रिक्शे से आ गए। एक दूसरे को मारने और ललकारने पर आमादा हो गए। मारपीट भी शुरू कर दी। इनमें कुछ के पास तमंचे थे। बीचबचाव में आई महिलाओं को भी इन अराजकतत्वों ने नहीं बख्शा। सड़क पर दौड़-दौड़कर हंगामा करते रहे। चौकी से कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गली के अंदर कुछ अरसे से कई संदिग्ध और अपराधी प्रवृत्ति के लोग सपरिवार आ गए हैं। इनका जमघट दिन रात गली के मुहाने पर रहता है। आए दिन विवाद होते हैं। पुलिस यहां झकने नहीं आती।