फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   15.32 crore sought action plan for MNREGA from 12 departments

मनरेगा के लिए 15.32 करोड़ की 12 विभागों से मांगी कार्ययोजना

Mon, 08 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
15.32 crore sought action plan for MNREGA from 12 departments
बांदा। मनरेगा के लिए सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, भूमि संरक्षण, उद्यान विभाग समेत 12 विभागों से 15.32 करोड़ की कार्ययोजना 25 जून तक मांगी गई है। इनमें नहरों की सफाई, सुदृढ़ीकरण, जंगलों की सफाई, सड़कों के किनारे मिट्टी का काम, नालों की सिल्ट सफाई, गहरीकरण सहित उद्यानीकरण के काम शामिल हैं।
विज्ञापन

महानगरों से करीब 70 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर अपने गांव/घर वापस आए हैं। इनके सामने रोजगार की समस्या चुनौती के रूप में खड़ी है। मजदूरों को गांव में ही अधिक से अधिक काम मिले, इसके लिए अधिकारी मनरेगा योजना को गति देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि सिंचाई प्रखंड तृतीय के ग्राम पंचायत बिल्हरका, गुमानगंज, लहुरेटा व गोरेपुरवा में नहर मार्ग के सुदृढ़ीकरण को 25 लाख, केन नहर प्रखंड के ग्राम पंचायत तिंदवारा, मवई महोत्तरा, गुमाई में जंगल सफाई को 35 लाख के, लद्यु डाल नहर में नहर पटरी की मरम्मत को 10 लाख के, लोक निर्माण विभाग में सड़क पटरी पर मिट्टी कार्य को 9.16 करोड़, लघु सिंचाई विभाग में नालों में सिल्ट सफाई को 2.22 करोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि संरक्षण विभाग, भूमि संरक्षण जलागम में बंधी निर्माण को 1.69 करोड़ के, जिला उद्यान विभाग में अमरूद उद्यानीकरण को 43 लाख सहित वन विभाग में 1.12 करोड़ के काम प्रस्तावित है। सीडीओ ने सभी विभागों से 25 जून तक कार्ययोजना मांगी है। चेतावनी दी है कि इस कार्य में लापरवाही बरती गई तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed