फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   धान खरीद के लक्ष्य बढ़े, क्रय केंद्र घटे

धान खरीद के लक्ष्य बढ़े, क्रय केंद्र घटे

Wed, 31 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
धान खरीद के लक्ष्य बढ़े, क्रय केंद्र घटे
बांदा। एक नवंबर से शुरू हो रही धान की खरीद में इस वर्ष चित्रकूटधाम मंडल में खरीद लक्ष्य तो बढ़ा दिया गया, लेकिन खरीद केंद्र घटा दिए गए। खरीद लक्ष्य 25,300 मीट्रिक टन बढ़ाकर 87,300 एमटी कर दिया गया है। दूसरी तरफ खरीद केंद्र 71 से घटाकर 35 कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


खरीद का जिम्मा पांच एजेंसियों को सौंपा गया है। खरीद 31 दिसंबर तक चलेगी। दो महीने में चित्रकूटधाम मंडल में कुल 87,300 मीट्रिक टन धान खरीदा जाएगा। चित्रकूटधाम मंडल में पिछली बार 71 केंद्रों पर 69,675 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।
विज्ञापन


यह लक्ष्य से 7 हजार मीट्रिक टन अधिक था। मौजूदा वर्ष में खोले जा रहे खरीद केंद्रों में खाद्य विभाग के 10, पीसीएफ के 16, कर्मचारी कल्याण निगम के 2, पीसीयू के 5 और एफसीआई के 2 केंद्र शामिल हैं। पिछले वर्ष सहकारी समितियों, यूपी एग्रो और एनसीसीएफ को भी क्रय केंद्र सौंपे गए थे। इस वर्ष फिलहाल इन्हें बाहर रखा गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रक का कहना है कि इन एजेंसियों ने इस वर्ष के लिए खरीद केंद्र के प्रस्ताव नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष सीमांत व लद्यु किसानों के धान खरीद के लिए सप्ताह में दो दिन अलग निश्चित किए गए हैं। शासन ने मंगलवार और शुक्रवार को सिर्फ सीमांत व लघु किसानों का ही धान खरीदने का निर्देश दिया है।


मंडल के बांदा जिले में अब तक धान बेचने के लिए 2585 किसानों व चित्रकूट जिले में 475 किसानों ने पंजीयन कराया है। एसडीएम स्तर से 1400 किसानों के ही उपज का सत्यापन किया गया है। उधर, मंडल के प्रत्येक क्रय केंद्रों को धान खरीद के लिए 10 लाख रुपये एडवांस दिए गए हैं। इसके अलावा मंडल में उपलब्ध 6600 हजार बोरों की गांठ में से दो-दो गांठ, इलेक्ट्रिक कांटा, नमी मापक मशीन आदि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed