{"_id":"5978cc9b4f1c1bb20b8b4697","slug":"141501088923-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति का स्कूल में हंगामा, शिक्षकों ने बंद की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानपति का स्कूल में हंगामा, शिक्षकों ने बंद की पढ़ाई
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। मिड-डे मील से हटाने पर आक्रोशित प्रधानपति ने स्कूल में पढ़ाई के दौरान हंगामा किया। उसकी करतूत पर छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई। शिक्षकों ने रोका तो उनके साथ भी अभद्रता की। एक शिक्षिका बेहोश हो गई। साथी शिक्षकों ने स्कूल बंद कर उसे अस्पताल पहुंचाया। डीएम और बीएसए को दी अर्जी में शिक्षकों ने गुरुवार से स्कूल आने में असमर्थता जताई है।
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पौहार (बदौसा) में बुधवार को सुबह प्रधानपति व उसके पुत्र ने जमकर उत्पात किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रधानपति की हरकत से घबराए छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़कर स्कूल से बाहर निकल गए। दहशतजदा सहायक अध्यापक मनीषा गर्ग बेहोश हो गई।
स्कूल में मौजूद अन्य शिक्षकों ने स्कूल में ताला जड़कर उसे पीएचसी पहुंचाया। प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार (प्राइमरी) व ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (पूर्व माध्यमिक) ने डीएम, बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
शिक्षकों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र में कहा है कि एमडीएम से प्रधान का नाम हटाने पर प्रधानपति छेदीलाल यादव व पुत्र आनंद कुमार आक्रोशित थे। स्कूल स्टाफ को धमका रहे थे। शिक्षकों ने यह भी कहा है कि प्रधानपति व उसके पुत्र की दबंगई से स्कूल में भय का माहौल है। कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।
गुरुवार (27 जुलाई) से विद्यालय न जाने की चेतावनी दी गई। शिकायत करने वालों में सहायक अध्यापक सुरेंद्रवीर सिंह, शिवनरेश व मनीषा गर्ग और अनुदेशक विजयराम त्रिपाठी, होरीलाल सिंह व दिलीप कुमार शामिल हैं।
उधर, प्रधानपति छेदीलाल का कहना है कि शिक्षकों द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। वह मिड-डे मील व पठन-पाठन का कार्य देखने गए थे। उल्टा शिक्षकों ने उन्हें बाहर निकालने के लिए हंगामा किया।
आज से स्कूल न जाने की टीचरों ने दी चेतावनी
शिक्षक बोले, मिड-डे मील से हटाने पर किया हंगामा
प्रधानपति बोला- स्कूल में देखने गया था व्यवस्थाएं