{"_id":"5e2b370a8ebc3e4b650a937e","slug":"14-year-old-becomes-national-cricketer-banda-news-knp540489590","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 वर्षीय हर्षित बना नेशनल क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 वर्षीय हर्षित बना नेशनल क्रिकेटर
विज्ञापन
हर्षित।
- फोटो : BANDA
बांदा। खेतिहर मजदूर का बेटा नेशनल क्रिकेटर के रूप में उभरा है। उसका चयन मध्य प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ है। वह पिच पर अपनी महारथ शनिवार (25 जनवरी) को जयपुर (राजस्थान) में दिखाएगा। यहां अपना पहला मैच मध्य प्रदेश की टीम से यूपी के खिलाफ खेलेगा। बांदा जिले से नेशनल क्रिकेटर के रूप में यह चौथा खिलाड़ी है।
बांदा शहर के स्वराज कालोनी (स्टेडियम रोड) निवासी खेतिहर मजदूर अरविंद कुमार यादव का बेटा हर्षित ही नेशनल क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में उभरा है। उसे मध्य प्रदेश अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयनित किया गया है। बांदा क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां ने बताया कि हर्षित अपना पहला मैच जयपुर (राजस्थान) में शनिवार (25 जनवरी) को उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाफ खेलेगा।
बताया कि बांदा जिले से यह चौथा नेशनल क्रिकेटर बना है। इसके पहले शोभा देवी, रिजवान अहमद (जानू), अभिषेक तोमर नेशनल क्रिकेटर बन चुके हैं। हर्षित के पिता ने बताया कि उसके बेटे को इस मुकाम तक लाने में क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच जितेंद्र यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा और वरिष्ठ खिलाड़ी आशुतोष राणा ने हर्षित के चयन पर हर्ष जताया। उधर, सचिव वासिफ जमां ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में आफलाइन फार्म 27 जनवरी तक किए जा सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ी यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम या जिला क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।