{"_id":"681bb30dce6bd132180933ca","slug":"14-private-buses-running-without-fitness-three-school-buses-also-included-banda-news-c-212-1-bnd1006-126144-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिना फिटनेस दौड़ रहीं 14 प्राइवेट बसें, तीन स्कूल बसें भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिना फिटनेस दौड़ रहीं 14 प्राइवेट बसें, तीन स्कूल बसें भी शामिल
विज्ञापन
बांदा। संभागीय परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते जिले में 14 अनफिट प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें तीन स्कूली बसें भी शामिल हैं। अनफिट वाहनों के सड़क में फर्राटा भरने की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय में जिले के 1514 ट्रक, 345 बसें और 16044 चार पहिया वाहन दर्ज हैं। इनमें से 11 प्राइवेट बसें, तीन स्कूली बसों की फिटनेस अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। अनफिट ट्रक, लोडर और ट्रेलरों की संख्या पूरे जिले में 250 के करीब है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) शंकरजी सिंह और यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव ने बताया कि जनपद में ज्यादातर वाहनों की फिटनेस दुरुस्त है। जो बसें और ट्रक या अन्रू वाहन फिटनेस के लिए शेष बचे हैं, उन वाहन स्वामियों को नोटिस भेजी गई है। जल्द ही इन वाहनों की फिटनेस भी दुरुस्त कराई जाएगी।
जल्द ही शुरू किया जाएगा अभियान
एआरटीओ शंकरजी सिंह ने कहा कि नया शिक्षण सत्र अप्रैल माह से शुरू हो गया है। शिक्षण सत्र शुरू होने के पूर्व ही स्कूल प्रबंधन और वाहन स्वामियों को फिटनेस दुरुस्त कराने के लिए नोटिसें जारी किए जा चुके हैं। काफी हद तक वाहन मालिकों ने अपने वाहनों की फिटनेस पूरी करा ली है, कुछ बसें और वाहन शेष हैं, इनकी फिटनेस जल्द ही पूरी की जाएगी। बिना फिटनेस के वाहनों को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा।