{"_id":"5f42af768ebc3e4ade1da174","slug":"14-new-corona-patients-including-city-kotwal-banda-news-knp578427621","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर कोतवाल समेत 14 नए कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर कोतवाल समेत 14 नए कोरोना मरीज
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत 14 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें अधिकांश शहर के हैं। 4 कोरोना संक्रमित 60 से 75 वर्ष उम्र के हैं। इन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 545 हो गई। इनमें 384 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
शनिवार को दो चरणों में आई जांच रिपोर्ट में क्रमश: 11 और फिर 3 पॉजिटिव मरीज उजागर हुए। दूसरी कोरोना पॉजिटिव सूची में कोतवाली नगर के इंसपेक्टर भी शामिल हैं। इनके अलावा खिन्नी नाका में 3, छोटी बाजार में 2, कैलाशपुरी में एक मरीज मिला।
ग्रामीण क्षेत्रों में घूरी में 3 कोरोना संक्रमित मिले। पैलानी, अतर्रा, गोधनी और कबीरपुर में एक-एक संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 545 में सक्रिय संक्रमित 161 हैं। रविवार को 20 मरीज डिस्चार्ज किए गए।