फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   14 accountants and suspended

14 लेखपाल और हुए निलंबित

Thu, 19 Dec 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
14 accountants and suspended
तहसील परिसर में धरना देते लेखपाल। - फोटो : BANDA
बांदा। लेखपालों की प्रदेशव्यापी हड़ताल पर उनके विरुद्ध शुरू की गई निलंबन कार्रवाई में दूसरे दिन गुरुवार को 14 लेखपाल और निलंबित कर दिए गए। इन्हें मिलाकर दो दिनों में निलंबित होने वाले लेखपालों की संख्या 35 हो गई है। 47 लेखपालों को काम पर लौटने की नोटिस जारी की गई है। उधर, इन सब कार्रवाइयों के बावजूद लेखपालों की हड़ताल और तहसील मुख्यालयों में धरना जारी है।
विज्ञापन

दूसरे दिन पैलानी तहसील में 9 व बबेरू तहसील में पांच लेखपालों को निलंबित किया गया है। यह अपनी तहसील स्तर पर लेखपाल संघ के कार्यकारिणी सदस्य बताए गए हैं। उधर, प्रांतीय आडीटर मूलचंद्र पटेल, जिला सचिव राकेश कुमार बुंदेला, बालकृष्ण शिवहरे ने कहा है कि इन कार्रवाईयों से लेखपाल नहीं डरेंगे। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सदर तहसील के धरने में गोकरण सिंह, महराज सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय, रामजियावन, धनराज कुशवाहा, संतोष त्रिपाठी, दीपक, धर्मराज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, लेखपालों के धरने में राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष साबिर खां, मंत्री संजय कुमार त्रिपाठी, इंद्रजीत कुशवाहा,उमादत्त मिश्र, रवींद्र यादव, निशा देवी, दीपक त्रिपाठी, बल्देव यादव, कृष्णचंद्र सृष्टि त्रिपाठी, खुशबू गुप्ता, प्राजंलि वर्मा, अर्चना देवी, भइया लाल आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू में तीन लेखपाल ड्यूटी पर लौटे
बांदा। शासन और प्रशासन द्वारा निलंबन की कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद कुछ लेखपाल काम पर लौटने लगे हैं। बबेरू के तहसीलदार विपिन कुमार ने बताया कि गुरूवार को उनकी तहसील के तीन लेखपाल आशीष कुमार, विवेक कुमार व राकेश कुमार ड्यूटी पर आ गए हैं। यहां एक लेखपाल बुधवार को ड्यूटी पर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed