फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सफाई कर्मियों पर 55 करोड़ खर्च, गांव गंदे के गंदे

सफाई कर्मियों पर 55 करोड़ खर्च, गांव गंदे के गंदे

Mon, 12 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों पर 55 करोड़ खर्च, गांव गंदे के गंदे
बांदा। गांवों की गलियों को गंदगी मुक्त करने के लिए तैनात किए गए सफाई कर्मी सरकार की मंशा पर खरे नहीं उतर रहे। शायद ही कोई गांव हो जो साफ सुथरा नजर आए। चित्रकूटधाम मंडल में ढाई हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की फौज है। मंडल के गांवों में आबाद 40 लाख ग्रामीणों को यह साफ सुथरा वातावरण नहीं दे पा रहे। जबकि इन पर 55 करोड़ रुपये से भी ज्यादा सालाना वेतन के रूप में खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन


बसपा सरकार में गांवों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति हुई। बेरोजगारी से जूझ रहे तमाम उच्च जातियों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने भी झाडू थामने से परहेज नहीं किया। स्नातक और परास्नातक भी सफाई कर्मी बन गए। लेकिन गांवों में झाडू लगाना उन्हें रास नहीं आया।
विज्ञापन


तमाम सफाई कर्मियों ने अपने स्थान पर गांव के ही किसी सफाई कर्मी को दिहाड़ी पर लगा दिया। हालांकि गांव के सफाई कर्मियों की रोजाना हाजिरी ग्राम प्रधान को देनी होती है। तभी उन्हें वेतन मिलता है। लेकिन कुछ गांवों में प्रधान भी सफाई कर्मियों के वेतन का कमीशन लेकर अपने ही गांव की सफाई व्यवस्था के साथ अन्याय करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में सफाई कर्मियों की तैनाती को लगभग एक दशक हो गया है। लेकिन गांवों की गलियां और नालियां पूर्व की भांति कूड़ा कचरा और मलबे से पटी पड़ी हैं। चित्रकूटधाम मंडल इसकी बानगी है। मंडल के चारों जिलों में 2559 सफाई कर्मी तैनात हैं। हरेक सफाई कर्मी को 18 हजार रुपये वेतन/मानदेय मिल रहा है।

यानी माह में 4 करोड़ 60 लाख 62 हजार और साल मेें 55 करोड़ 27 लाख 44 हजार रुपये सरकारी खजाने से सफाई कर्मियों की जेबों में जा रहे हैं। इतना भारी भरकम बजट खर्च होने के बाद भी गांव साफ सुथरे नहीं हुए। ज्ञात हो कि आबादी के अनुपात में सफाई कर्मियों की तैनाती में बांदा सबसे भारी है।


जनपद की कुल ग्रामीण आबादी 15,23,378 है। यहां 761 सफाई कर्मी यानी 2001 आबादी पर एक सफाई कर्मी का औसत है। चित्रकूट में 8,94,277 ग्रामीण आबादी में 648 सफाई कर्मी है। यहां 1380 आबादी पर एक सफाई कर्मी है। हमीरपुर में 8,945,707 ग्रामीण आबादी में 629 सफाई कर्मी है। औसत 1422 आबादी पर एक सफाई कर्मी का है। महोबा में 6,90,377 ग्रामीणों के लिए 521 सफाई कर्मियों की नियुक्ति है। यहां 1325 आबादी पर एक सफाई कर्मी की तैनाती है।

-चित्रकूटधाम मंडल में 2559 सफाई कर्मियों की फौज
-18 हजार मासिक दिया जा रहा मानदेय
-गंदगी मिटाने में प्रधानों का कमीशन आड़े आया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed