फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1240 farmers' tokens canceled due to strike

हड़ताल से निरस्त हो गए 1240 किसानों के टोकन

Sat, 01 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
1240 farmers' tokens canceled due to strike
1240 farmers' tokens canceled due to strike - फोटो : BANDA
बांदा। धान क्रय केंद्र प्रभारियों की हड़ताल से 1240 किसानों पर आफत आ गई है। इन किसानों के धान बिक्री के टोकन निरस्त हो गए हैं। अब उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना पड़ रहा है और खरीद का नंबर भी कई दिन बाद आएगा। परेशान किसानों ने शनिवार को क्रय केंद्र में प्रशासन विरोधी नारेबाजी की, कुछ किसान डीएम से भी मिले। एडीएम ने प्राथमिकता से धान की खरीद कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्रय केंद्र प्रभारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल थी। इसमें जिले के क्रय केंद्र प्रभारी भी शामिल थे। शनिवार को जिले में हड़ताल खत्म होने के साथ खरीद शुरू हो गई। हड़ताल वाले दिन 31 दिसंबर को 62 खरीद केंद्रों से 1240 किसानों को धान खरीद के टोकन जारी हुए थे। इन किसानों का करीब 62 हजार क्विंटल धान खरीदा जाना था। हड़ताल के कारण खरीद नहीं हुई, इससे टोकन रद्द हो गए।
विज्ञापन

किसानों को नया रजिस्ट्रेशन कराकर टोकन लेना पड़ रहा है। ठंड में कई-कई दिनों से धान लेकर केंद्रों में डेरा डाले किसान टोकन रद होने की खबर पर शनिवार को आक्रोशित हो गए। मंडी समिति परिसर में नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कुछ किसानों ने सदर तहसील के समाधान दिवस में डीएम से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर एडीएम उमाकांत त्रिपाठी मंडी पहुंचे और किसानों को खरीद का भरोसा दिलाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारियों बता रहे अपनी परेशानी
किसान नारायण सिंह (जौरही), आलोक सिंह (फतपुरवा), दिन्नू (मवई), कल्लू (चहितारा) आदि ने बताया कि केंद्र प्रभारी पहली जनवरी के टोकन वाले किसानों का धान खरीद रहे हैं। उनका टोकन 31 दिसंबर का था। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि रोजाना 15 से 20 ट्रॉली धान खरीद का टोकन जारी किया जाता है। इनके ही पूरे धान की तौल नहीं हो पाती। पुराने का कहां से लें? उप सहायक क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (डिप्टी एआरएमओ) सीपी पांडेय ने कहाकि 31 दिसंबर के टोकन अब नए सिरे से जारी होंगे।

हड़ताल अभी प्रदेशस्तर पर जारी
मंडी समिति स्थित विपणन धान खरीद केंद्र प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई आफीसर्स एसोसिएशन ने क्रय नीति के विरोध में 31 दिसंबर से प्रदेश व्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। यह अभी जारी है। बांदा में जिला प्रशासन के दबाव में शनिवार को खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed