फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मंडल मुख्यालय रहेगी रिवर्स टेलीकॉस्ट की व्यवस्था

मंडल मुख्यालय रहेगी रिवर्स टेलीकॉस्ट की व्यवस्था

Wed, 21 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय रहेगी रिवर्स टेलीकॉस्ट की व्यवस्था
बांदा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को सुबह जीआईसी ग्राउंड में 3 हजार लोग योग उत्सव में शामिल होंगे। उनके लिए आयोजन स्थल पर मैट, पेयजल समेत सभी सुविधाएं मुहैया होंगी। मंडल मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम को रिवर्स टेलीकास्ट के जरिए प्रदेश की राजधानी में भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियों से कहा है कि बुधवार को योग दिवस का कार्यक्रम उत्सव व त्योहार की तरह मनाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, शैक्षिक संस्थाओं के प्रधानाचार्य, अध्यापक व स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि समेत सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


योगाभ्यास का कार्यक्रम मंडल, जिला, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों में उत्साह के साथ आयोजित होगा। पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक व योग शिक्षक योग का महत्व बताते हुए अभ्यास कराएंगे। जिलाधिकारी डॉ.सरोज कुमार ने कहा कि जीआईसी ग्राउंड में योग साधकों के लिए मैट व पेयजल, सुरक्षा आदि के इंतजाम पूरे हो गए हैं। ग्राउंड में करीब 3 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरडी, एनएसएस, स्काउट गाइड के स्वयं सेवक योग करने आए लोगों का सहयोग करेंगे। कार्यक्रम स्थलों पर होर्डिंग्स लगाई गई हैं। सूचना निदेशालय से एक एलईडी वैन उपलब्ध कराई गई है। इसके जरिए योग कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार होगा। मंडल मुख्यालय पर रिवर्स टेलीकॉस्ट की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से मंडल मुख्यालय पर होने वाला कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी में देखा जा सकेगा।

-मंडल मुख्यालय रहेगी रिवर्स टेलीकॉस्ट की व्यवस्था
-मैट में बैठकर कर योगाभ्यास करेंगे तीन हजार लोग
-मंडलायुक्त ने पूर्व संध्या पर अफसरों को सौंपे दायित्व
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed