{"_id":"5d62d03c8ebc3e01656e6d4e","slug":"12-players-selected-for-state-level-kabaddi-banda-news-knp509566364","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय कबड्डी के लिए 12 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय कबड्डी के लिए 12 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में भिड़तीं बांदा व कर्वी की टीमें।
- फोटो : BANDA
बांदा। सब जूनियर जिला व मंडलस्तरीय कबड्डी चयन ट्रायल में चित्रकूटधाम मंडल के तीन जिलों से 58 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 12 प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए। तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कबड्डी मथुरा में 5 सितंबर से शुरू होगी।
रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल चयन ट्रायल में बांदा स्टेडियम समेत छनेहरा, नगनेधी, अतर्रा, बदौसा, सेंट जार्ज, कर्वी (चित्रकूट) व खरेला (महोबा) की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में नगनेधी ने सेंट जार्ज को 36-22 अंक से पराजित किया। खरेला (महोबा) ने बदौसा को 18-16 व छनेहरा को 32-23 अंकों से हराया। बांदा स्टेडियम ने कर्वी को 28-15 के अंतर से पराजित किया। निर्णायक कमल यादव (तिंदवारा), बाबा फरीद, रामनरेश उपाध्याय, श्वेता धुरिया, अलसिफा मंसूरी व अंजली यादव रहे। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
कबड्डी कोच कमल किशोर यादव ने बताया कि चयन ट्रायल में मंडल के तीन जनपद (बांदा, कर्वी व महोबा) से कुल 58 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 12 खिलाड़ी चयनित किए गए। ये 5, 6 व 7 सितंबर को मथुरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। ट्रायल मैच की शुरूआत शेष नारायण मिश्रा, छंगा सिंह व दिनेश ओमर ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर की। पप्पू लखवी, लल्लू शिवहरे, नितिन द्विवेदी, अनिल यादव भी मौजूद रहे।