{"_id":"62a7764c116ffc3c476a89bb","slug":"12-hours-electricity-of-10-localities-banda-news-knp702186574","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मोहल्लों की 12 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मोहल्लों की 12 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
12 hours electricity of 10 localities
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर में तीन बड़े फाल्टों से 10 मोहल्लों की 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इनवर्टर भी बोल गए। करीब 50 हजार की आबादी ने बिना बिजली के रात गुजारी। लोगों ने छतों और सड़कों पर टहल कर रात गुजारी।
शहर के गुलाब बाग में 400 और 250 केवी के दो ट्रांसफार्मरों में रविवार की रात 12 बजे आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे तक काम चलता रहा। इन इलाकों में शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
इन इलाकों में बाधित रहीं बिजली
- टेलीफोन एक्सचेंज फीडर से शटडाउन लेना पड़ा। इससे अलीगंज, रामलीला मैदान, गुलाब बाग, खाईंपार जैसे बड़े मोहल्ले रात से बिन बिजली के रहे।
- कोतवाली के पास ट्रांसफार्मर में रात 12 बजे आग लगने से बंच केबल जल गई। इस फाल्ट से शहर के कोतवाली रोड, मुचियाना, छिपटहरी, छोटीबाजार इलाका अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन
- इसी तरह अलीगंज फीडर के मनोहरी गंज इलाके में हुए फाल्ट से मनोहरी गंज, सट्टन चौराहा, ढीमर मोहल्ले की बिजली गुल रही।
वर्जन
गर्मी की वजह से अनधिकृत लोड बढ़ा है। इससे फाल्ट हो रहे हैं। फाल्ट की सूचना पर टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक कर रहीं हैं।
शत्रुघ्न चौहान, उप खंड अधिकारी
विद्युत वितरण उप खंड, पीली कोठी, बांदा।
----------------
पीली कोठी उपखंड से छह फीडर संचालित
विद्युत वितरण उप खंड पीलीकोठी में 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनमें एक से महेश्वरी देवी, टेलीफोन एक्सचेंज और पीलीकोठी फीडर संचालित होते हैं। दूसरे से अलीगंज, छोटी बाजार और स्टेशन रोड फीडर संचालित हैं।