फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कालिंजर के विदेशी पर्यटकों को डीएम पिलाएंगे चाय

कालिंजर के विदेशी पर्यटकों को डीएम पिलाएंगे चाय

Sat, 23 Mar 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
कालिंजर के विदेशी पर्यटकों को डीएम पिलाएंगे चाय
बांदा। कालिंजर विकास समिति के गठन का काम पूरा हो गया है। कालिंजर दुर्ग में पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा आने और आकर्षित करने के लिए समिति भरपूर प्रयास करेगी। बाहरी पर्यटकों को कालिंजर आने पर डीएम के आवास में चाय पर आमंत्रित किया जाएगा। यह बात डीएम हीरा लाल ने शुक्रवार को कालिंजर दुर्ग में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन


डीएम ने बैठक में उपस्थित नरैनी एसडीतएम वंदना श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि कालिंजर का मैप बनाकर इसके विकास का प्लान बनाया जाए। ताकि यहां का अधिक से अधिक विकास हो और पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो। डीएम ने दुर्ग में बिजली, पानी, सफाई, सड़क आदि के बारे में भी जानकारियां लीं।
विज्ञापन


जल संस्थान अधिशासी अभियंता वीरेंद्र श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करें। बागै नदी से पानी आपूर्ति के लिए योजना बनाने और सर्वे करने का दायित्व एसडीएम नरैनी और जल निगम व संस्थान अधिशासी अभियंताओं को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने पुरातत्व विभाग के सचिन कौशिक और इंद्र प्रकाश से सहयोग लेने को भी कहा। टूरिस्ट आर्किटेक्ट वेबसाइड बनाने के निर्देश दिए। टूरिस्ट व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों को पत्र भेजने, टूअर आपरेटर, एअर ट्रांसपोर्टर और पर्यटकों के ठहरने के लिए स्थानीय होटल और गाइड आदि की व्यवस्था को कहा।


डीएम ने कहा कि यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों को वह अपने यहां चाय पर बुलाएंगे। डीएम ने बैठक में उपस्थित नरैनी क्षेत्र के लोगों से चुनाव में 90 फीसदी से अधिक मतदान की अपील की। बैठक में प्रधान कामता प्रसाद सोनकर, बेटालाल, रामबहोरी कुशवाहा, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, सूचना विभाग के अंगद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed