{"_id":"5b4e34144f1c1b3a748b559e","slug":"11531851796-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदावल में बागै नदी पर पुल निर्माण मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदावल में बागै नदी पर पुल निर्माण मंजूर
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बागै नदी पर भदावल गांव के पास पुल निर्माण की लंबे अरसे से चल रही मांग पूरी हो गई है। इसके लिए क्षेत्रीय लोगों के अलावा सांसद ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने बताया है कि 212 मीटर लंबे इस पुल पर 15,58,93000 रुपये लागत का इस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। व्यय वित्त समिति की बैठक में इसे अनुमोदित कर दिया है। जल्द ही शासनादेश जारी होगा।
ओरन से करीब पांच किलोमीटर दूर भदावल के पास बागै नदी में पुल न होने से कानपुर, फतेहपुर, बबेरू, ओरन, बिसंडा आदि के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और चित्रकूट, इलाहाबाद तथा बनारस जाने वालों को लगभग 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके अतर्रा से होकर यात्रा करनी पड़ रही है। ओरन निवासी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पुल निर्माण के लिए प्रार्थनापत्र भेजा।
सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने भी उनकी अर्जी पर पत्र मुख्यमंत्री को भेजा था। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की चित्रकूट यूनिट के मुख्य परियोजना प्रबंधक डीआर विराजी और उप परियोजना प्रबंधक एसके निरंजन द्वारा दी गई सूचना में बताया गया है कि भदावल में बागै नदी पर पुल निर्माण के लिए इस्टीमेट मुख्य अभियंता (सेतु), पीडब्ल्यूडी (लखनऊ) द्वारा विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी, उत्तर प्रदेश शासन) को भेजा गया है। इसे व्यय वित्त समिति की बैठक में पहले ही अनुमोदित किया जा चुका है। अब शासनादेश जारी होना शेष है।
विज्ञापन
-15.58 करोड़ का इस्टीमेट भेजा गया
-व्यय वित्त समिति दे चुकी है अनुमोदन
-कानपुर, फतेहपुर से चित्रकूट की दूरी 40 किमी कम होगी